Hair Fall Warning: हेयर फॉल बढ़ने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 4 संकेत, समय रहते पहचानें और बचाएं अपने बाल

हेयर फॉल से पहले के संकेत AI generated image
Hair Fall Warning: बाल झड़ना अब आम समस्या बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर इसके पहले ही संकेत दे देता है? इस आर्टिकल में हम आपको 4 ऐसे बताएंगे संकेत जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है. जब आप इन संकेतों को पहचान लेते हैं तो अपने बालों को झड़ने से काफी हद तक रोक सकते हैं.
Hair Fall Warning: आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे लगातार बदलती लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस और केमिकल से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल. अगर आप अपने आसपास नजर घुमाकर देखें, तो आपको ऐसे लोग भी मिल जाएंगे जिनके बाल कम उम्र से ही झड़ने शुरू हो चुके हैं. बता दें कि हेयर फॉल की समस्या न तो अचानक शुरू होती है और न ही अचानक बहुत ज्यादा बढ़ती है. हमारा शरीर हेयर फॉल शुरू होने से काफी पहले ही कुछ संकेत देने लगता है. अगर आप समय रहते इन संकेतों को पहचान लेते हैं, तो काफी हद तक इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है और बालों को हेल्दी और खूबसूरत भी बनाए रखा जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही 4 संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
बालों का अचानक पतला होने लगना
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके बाल पहले की तुलना में कम घने दिख रहे हैं या आपकी पोनीटेल की मोटाई अब पहले जैसी नहीं रही, तो यह एक गंभीर संकेत है. इस संकेत को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जब बाल पतले होने लगते हैं, तो इसका मतलब है कि जड़ें कमजोर होने लगी हैं. कई बार रोजाना बाल झड़ते रहते हैं, जिन्हें हम अनजाने में नजरअंदाज कर देते हैं. लंबे समय तक ऐसा होने पर बालों की वॉल्यूम भी काफी कम हो जाती है. अगर आपको यह संकेत दिखे, तो सबसे पहले अपनी डाइट और हेयर केयर रूटीन पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए.
कंघी या तकिए पर ज्यादा बाल दिखना
सुबह उठकर सबसे पहले अपने तकिए की तरफ नजर डालें. अगर आपको उस पर ढेर सारे बाल दिख रहे हैं, तो यह आम समस्या नहीं है. इसके अलावा, कंघी करते समय भी ध्यान दें कि कहीं आपके बाल गुच्छों में टूट तो नहीं रहे या ज्यादा झड़ तो नहीं रहे हैं. अगर इसका जवाब हां है, तो यह संकेत करता है कि आपके बालों का झड़ना बढ़ने लगा है. कई बार हम बालों के झड़ने की समस्या को मौसम की वजह से समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह वास्तव में हेयर फॉल का शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर आपके बाल रोजाना गुच्छों में टूट रहे हैं, तो इसे कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.
स्कैल्प में खुजली, जलन या डैंड्रफ बढ़ना
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि आपके स्कैल्प की सेहत सीधे बालों की जड़ों से जुड़ी होती है. अगर आपको अचानक स्कैल्प में खुजली होने लगे, जलन महसूस हो या डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाए, तो ये हेयर फॉल से पहले के लक्षण हो सकते हैं. इंफेक्शन और स्कैल्प में जमी गंदगी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती हैं, जिससे बाल समय से पहले टूटकर झड़ने लगते हैं.
बालों का जल्दी टूटना और दोमुंहे होना
कई बार ऐसा होता है कि हम अपने बालों को हल्के से खींचते हैं और वे टूटने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह खतरे की घंटी है. इसके अलावा, बालों का दोमुंहा हो जाना भी इस बात का संकेत है कि बाल कमजोर और ड्राई हो चुके हैं. कमजोर बाल जड़ों से टूटकर झड़ने लगते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या और बढ़ जाती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो सबसे पहले अपने बालों को मॉइस्चराइज करें और साथ ही हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




