Gud Poha Recipe: ठंडी सुबह को गर्मी और एनर्जी से भर देगी गुड़ पोहा, मिनटों में होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन

गुड़ पोहा रेसिपी (Image – Gemini)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gud Poha Recipe: ब्रेकफास्ट में अगर आपको एनर्जी से भरा कुछ मीठा खाने का दिल करे तो आप गुड़ पोहा को ट्राई कर सकते हैं. जाड़े के दिनों में इसे खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है.

विज्ञापन

Gud Poha Recipe: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं और ठंडी सुबह में कुछ गर्माहट वाली चीज खाना चाहते हैं तो गुड़ वाला पोहा बढ़िया ऑप्शन है. मात्र 10 मिनटों में बनने वाली यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी. जाड़े के मौसम में गुड़ खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है. इसकी तासीर गर्म होने की वजह से इसे सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है. इसलिए अगर ठंडी सुबह में ब्रेकफास्ट के लिए गुड़ पोहा ट्राई करते हैं तो यह टेस्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होगा. आइए अब आपको बताते हैं गुड़ पोहा बनाने की सिंपल रेसिपी.

विज्ञापन

गुड़ पोहा बनाने की सामग्री

  • पोहा – 2 कटोरी
  • चूरा गुड़ – 1 कटोरी
  • कसा हुआ नारियल – 1 कटोरी
  • ड्राई फ्रूट्स – बादाम, किशमिश और काजू
  • 1 चम्मच घी – ड्राई फ्रूट्स भूनने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Tomato Poha Recipe: सर्दियों में लेना है ब्रेकफास्ट का मजा, तो फटाफट ट्राई करें टमाटर पोहा रेसिपी

गुड़ वाला पोहा बनाने कि विधि

  • गुड़ वाला पोहा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पोहा को धो लें.
  • वहीं दूसरी तरफ एक कटोरी में गुड़ का चूरा डालकर उसमें दो कटोरी पानी मिलाकर उसको गैस पर हल्का गर्म कर लें.
  • जब ये गर्म हो जाए उसके बाद इसमें एक कटोरी कसा हुआ नारियल मिक्स करें.
  • अंत में इसमें भिगोया हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • इसमें ऊपर से आप चाहे तो भुनें हुए ड्राई फ्रूट्स भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गार्निश कर सकते हैं.
  • अब आपका गुड़ वाला पोहा बनकर तैयार हो चुका है.
  • इसे आप प्लेट में डालकर गरमा गर्म सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Tomato Onion Uttapam: घर पर मिलेगा रोस्टोरेंट जैसा स्वाद, ऐसे बनाएं टमाटर प्याज उत्तपम

इसे भी पढ़ें: Poha Pakoda Recipe: स्वाद से भरपूर पोहा पकौड़ा के साथ लें सर्दियों का आनंद, झटपट करें तैयार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola