ePaper

Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Updated at : 19 Apr 2025 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Glass and Metal Mix Bangles: ग्लास और मेटल की मिक्स चूड़ियां हर आउटफिट के साथ देती हैं स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक. जानें कैसे ये खूबसूरत चूड़ियां आपके हर लुक को बना सकती हैं खास.

विज्ञापन

Glass and Metal Mix Bangles: अगर आप कहीं बाहर जाने वाली हैं या फिर शादी या पार्टी में स्पेशल दिखना हैं तो कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.ये चूड़ियां सिर्फ हाथों की शोभा नहीं बढ़ातीं बल्कि हर आउटफिट चाहे वो साड़ी हो, सूट हो या वेस्टर्न कुर्ता के साथ कमाल की लगती हैं.

चूड़ियां कई खूबसूरत रंगों और शेड्स में मिलती हैं. रेड, ग्रीन, ब्लू, गोल्डन, सिल्वर और भी कई. आप अपने आउटफिट से मैच करके या कॉन्ट्रास्ट में भी पहन सकती हैं.ग्लास चूड़ियां पारंपरिक रूप से शुभ मानी जाती हैं वहीं मेटल की चमक इन्हें और एलिगेंट बना देती है.

हरी और गोल्डन चूड़ी सेट पारंपरिक हरी चूड़ियों के साथ मेटल के कड़े का मिक्स फ्यूजन है. जो शादी और त्योहारों में आपकी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा.

लाल-गोल्डन, हरा-सिल्वर, पिंक-रोज गोल्ड के साथ पहनें यह आपके लुक को और निखारने का काम करती है.कांच की चूड़ियों के साथ मेटल के चूड़े या कड़े जिनमें कुंदन, स्टोन या पर्ल लगे होते हैं.

क्लासिक कलर कोऑर्डिनेटेड सेट कांच की पतली रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ बीच-बीच में गोल्डन या सिल्वर मेटल कड़ा. साड़ी या सूट के साथ परफेक्ट मैचिंग लगती हैं.

ट्रेंडिंग ऑक्सिडाइज सिल्वर या ब्रास मेटल ब्रेसलेट कड़े के साथ कांच की चूड़ियों का फ्यूजन भी जबरजस्त लगता है. इंडो-वेस्टर्न या कॉलेज लुक के लिए यह स्टाइल परफेक्ट हैं.

एक ही सेट में पतली कांच चूड़ियां, मेटल कड़े, बीड्स और छोटा-छोटा झुमका जैसा लटकन.डेली पार्टी लुक के लिए एकदम यूनिक लगेंगी.जब आप इसे पहन कर निकलेंगी तो हर किसी की नजर आप पर ही रुकेगी.

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola