ePaper

Gardening Tips: सर्दियों में सूख रहे तुलसी के पौधे? इस तरह रखें उन्हें सुरक्षित

Updated at : 17 Jan 2025 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
tulsi plant

tulsi plant

Gardening Tips: सर्दियों में तुलसी के पौधे ठंड के कारण मुरझाने या सूखने लगती है. ऐसे में अगर आप उनको बचाकर रखना चाहते हैं तो आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए. इन तरीकों को अपनाकर आप तुलसी के पौधे को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे.

विज्ञापन

Gardening Tips: तुलसी एक औषधीय पौधा है, जिसे ठंडे मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है. तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता हैं. इसके पौधे की पूजा हर घर में हमेशा दिन और रात दोनों समय होती है जिसे हम सुबह की आरती और संध्या की आरती के रूप में जानते हैं. तुलसी के पौधे को इतना शुभ और पवित्र माना जाता है की अगर ये सुख जाये तो बहुत से लोग परेशान हो जाते है क्योंकि इसके पीछे उनकी आस्था और विश्वास जुड़ी होती है. साथ ही साथ तुलसी के पौधे में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे अनेको गुण होते है जो हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं. सर्दी-खांसी, कब्ज़ में आराम, चोट लगने पर भी हम तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं. आज हम इस आर्टिकल में आपको तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के बारे में बातएंगे.

तुलसी के पौधे को धूप में रखें

सर्दियों में तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे दिनभर पर्याप्त धूप मिल सके. सर्दियों में सीधी धूप तुलसी के पौधे के लिए बहुत जरूरी है.

गार्डनिंग टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Money Plant Care : अगर आप भी अपने मनी प्लांट को रखना चाहते है हरा-भरा, तो जरूर करें ये काम

ये भी पढ़ें:  Gardening Tips: घर के गार्डन में लगाएं ये बेहतरीन फूल, खुशबुओं और ताजगी से भरा रहेगा मकान

तुलसी के पौधे को अंदर रखें

अगर बाहर बहुत ठंड या कोहरा पड़ रहा हो तो तुलसी के पौधे को घर के अंदर किसी ऐसी जगह रखें. पौधे को सुरक्षित रखने के लिए आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि घर के अंदर भी उसे अच्छी रोशनी मिल सके.

सही मात्रा में दें पानी

सर्दियों में तुलसी को अधिक पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन केवल तब भी आपको इसमें पानी जरूर देना चाहिए. जब मिट्टी सूखने लगती है तो ऐसे में तुलसी के पौधे के जड़ भी सूखने लगते हैं.

मिट्टी साफ करें

कभी-कभी मिट्टी गमले में टाइट जैसी हो जाती है जिससे पौधे का उपजाऊ कम होने लगता है. इसको ठीक करने के लिए मिट्टी बदल सकते है और मिट्टी में पोषक तत्व बनाए रखने के लिए खाद का उपयोग कर सकते है. इससे पौधा ठंड में भी स्वस्थ रहता है. इनपुट: प्रिया गुप्ता

ये भी पढ़ें: Top 5 Medicinal Plants For Your Home: हर घर में होने चाहिए यह 5 औषधीय पौधे, सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola