Gardening Tips: स्प्रिंग सीजन में लगाएं ये फूल, घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 23 Feb 2024 1:44 PM

विज्ञापन

Gardening Tips: बसंत ऋतू का आगमन हो चुका हैं, हर तरफ हरी-भरी हरियाली नज़र आ रही हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन भी इसी तरह खूबसूरत लगे तो ये स्टोरी आपके काम आएगी.

विज्ञापन

Gardening Tips: बसंत ऋतू जब भी आता है लोग अपने गार्डन या घर के अंदर कई तरह के पेड़-पौधे लगाना शुरू कर देते हैं, जिससे उनका गार्डन और भी खूबसूरत दिखने लग जाते हैं. इन सब के बीच लोगों में एक कन्फ्यूजन होने लगता हैं कि कौन से पौधे लगाने चाहिए. आज हम आपको बताएंगे 6 ऐसे फूल जिसके पौधे लगा कर आप अपने गार्डन को आकर्षक दिखा सकते हैं.

लाइलक्स (Lilacs)

आप अपने गार्डन में लीलक्स फूल के पौधे लगा सकते हैं क्योंकि, बसंत ऋतु का ये सबसे खास फूल हैं जो बहुत ही नाजुक होते हैं साथ ही इनकी खुशबू बहुत अच्छी होती हैं. ये अलग-अलग रंगों में पाए जाते हैं जैसे पिंक, लैवेंडर, वाइट और ब्लू. इस फूल के पौधे गीली मिट्टी में पाएं जाते हैं साथ ही इन्हें ऐसी जगह रखना चाहिए जहां सूर्य की रोशनी सही से आये या फिर छांव हो.

डैफोडिल (Daffodils)

डैफोडिल्स एक नई शुरुआत को दर्शाता हैं. ये अलग-अलग रंगों में आते हैं जैसे वाइट, येलो, नारंगी. इसे लगाने से आपका गार्डन और भी खूबसूरत दिखने लग जाएगा. इस पौधे का देखभाल करना सबसे आसान हैं. इसे मिट्टी में रोपने के बाद आपको इसकी कम से कम रखवाली करने पड़ेगी. ये नमी वाली जगह में पाएं जाते हैं साथ ही इसे आप धूप या छांव में भी रख सकते हैं.

ट्यूलिप्स (Tulips)

ट्यूलिप्स का आकार बहुत ही यूनिक होता हैं, गार्डन को आकर्षक दिखाने के लिए आप ट्यूलिप्स को अलग-अलग जगहों पर एक साथ गुच्छे में रोप सकते हैं. इसके पौधे सूखी मिट्टी में पाए जाते हैं. इन्हें छांव और सूर्य की रोशनी पसन्द आती हैं.

हायसिंथ (Hyacinths)

इस फूल की खुशबू बहुत ही खास होती हैं, ये अक्सर कोई भी गार्डन में पाए जाते हैं. इन्हें आप छोटे-छोटे कंटेनर में भी लगा कर रख सकते हैं. इन्हें भी छांव या सूर्य की रोशनी में रखा जा सकता हैं.

लैंटाना (Lantana)

जब इनपर धूप की रोशनी जाती हैं. ये फूल बहुत ही यूनिक दिखते हैं, ये अन्य रंगों में भी पाए जाते हैं जैसे पिंक, वाइट, रेड, ऑरेंज, पर्पल आदि. आप चाहे तो इसे हैंगिंग बास्केट में भी लगा सकते हैं.

क्रोकस (Crocus)

ये फूल पर्पल रंग में पाए जाते हैं जो कि बसंत ऋतु में और भी सुंदर दिखते हैं. आप इसे अपने गार्डन में लगा कर रख सकते हैं इससे आपका गार्डन मनमोहक दिखेगा. ध्यान रखें, आप जब भी इसे अलग से किसी पॉट में रखें. इनपुट: शाम्भवी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola