ePaper

गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल बस आपको करना है यह काम

Updated at : 04 Dec 2024 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
गंजे सिर पर भी उग जाएंगे बाल बस आपको करना है यह काम

castor-oil-for-hair-growth

Ganjapan Dur Karne Ka Nuskha : इस घरेलू नुस्खे से बालों का झड़ना कम हो सकता है. मेथी दाना हेयर ऑयल आपके बालों को दे सकता है मजबूती. जानें कैसे.

विज्ञापन

Ganjapan Dur Karne Ka Nuskha : आज के दौर में हर काेई खूबसूरत दिखाना चाहता है. फिर चाहे महिला हो या पुरुष हर किसी की खूबसूरती में चार चांद लगाते है बाल. लेकिन बदलते वक्त के साथ बालों का झड़ना आज एक आम समस्या बन गई है. बालों को घना करने के लिये लोग कई तरीकें अपना रहे हैं लेकिन उन्हें फायदा नहीं हो रहा है.आज हम आपको ऐसे रेमेडीज बताएंगे जिनसे आप बाल घने और लंबे हो जाएंगे. इस घरेलू नुस्खे से बालों का झड़ना कम हो सकता है. मेथी दाना हेयर ऑयल आपके बालों को दे सकता है मजबूती.

बालों के झड़ने क्या हो सकते हैं कारण

  • बालों का पतला होना आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है.
  • हार्मोनल असंतुलन, विशेष रूप से थायराइड हार्मोन की कमी या अधिकता, बालों के पतले होने का कारण बन सकता है.
  • प्रोटीन, आयरन, और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी बालों के पतले होने का कारण बन सकती है.
  • तनाव बालों के पतले होने का एक आम कारण है.

जानें मेथी के फायदें

मेथी दाना, या मेथी के बीज एक और पावरहाउस है. निकोटिनिक एसिड, प्रोटीन और लेसिथिन से भरपूर यह आपके स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को मजबूत बनाता है. इसके सूजनरोधी और फंगसरोधी गुण स्कैल्प को स्वस्थ बनाने में भी मदद करते हैं और रूसी और रूखेपन जैसी समस्याओं को दूर करते हैं, जो बालों के पतले होने में योगदान कर सकती हैं.

मेथी के दानों का कैसे करें इस्तेमाल

मेथी के दानों से तैयार हेयर ऑयल आपके बालों काे बहुत अधिक मजबूती प्रदान करने वाला हाे सकता है.मेथी के दानों का हेयर ऑयल इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों काे अच्छे से धो लें. फिर तेला लगाये. तेल रक्त संचार को बेहतर बनाने और तेल को अंदर तक पहुंचने में मालिश करें. तेल को कम से कम रात भर लगा रहने दें ताकि यह अच्छी तरह से पोषित हो सके.

Also Read : इन वेज फूड आइटम्स में पाया जाता है सबसे ज्यादा प्रोटीन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola