Freedom Fighters Names For Kids: अपने नन्हे वीर का नामकरण करें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

Updated at : 19 Jan 2026 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Freedom Fighters Names For Kids: अपने नन्हे वीर का नामकरण करें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

Freedom Fighters Names For Kids

Freedom Fighters Names For Kids : देशभक्ति से भरे बेबी बॉय नेम्स आज भी ट्रेंड में है. आप भी वीरता से भरी बेस्ट बेबी नेम लिस्ट से अपने नन्हे राजकुमार के लिये चुनें हटके नाम .

विज्ञापन

Freedom Fighters Names For Kids: गणतंत्र दिवस करीब है और ऐसे समय पर अगर आपके घर भी नन्हें वीर के नन्हे कदमों ने दस्तक दी है.तो फिर घर आये नये मेहमान का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानियों के नामों पर रखें. ऐसा माना जाता है कि जैसे ही गणतंत्र दिवस करीब आता हैं.हर किसी का मन देश भक्ति की भवानाओं में और अधिक ओत-प्रोत होने लगता है. ऐसी ही देश भक्ति में डूबे कई पैरेंटंस बच्चों के लिये स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर अपने बेबी का नाम रखना चाहते हैं.अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक ऐसा ही नाम ढूंढ रहे हैं जो साहस, वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक हो तो यह खास सूची आपके लिए है.

बेटों के लिए देशभक्ति से भरे नाम

  • आजाद – चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित यानि स्वतंत्र
  • भगत – भगत सिंह से प्रेरित यानि भक्त
  • सुभाष – सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित यानि मधुर बोलने वाला
  • वीर – वीर सावरकर से प्रेरित यानि बहादुर
  • अशफाक – अशफाक उल्ला खान से प्रेरित यानि दयालु
  • बिस्मिल – राम प्रसाद बिस्मिल से प्रेरित यानि जोश और उत्साह
  • सुखदेव – सुखदेव थापर से प्रेरित यानि सुख देने वाला
  • तिलक – बाल गंगाधर तिलक से प्रेरित यानि सम्मान का प्रतीक
  • अभिमन्यु – अनीश चंद्र से प्रेरित यानि स्वाभिमानी, निडर
  • बिहारी – रास बिहारी बोस से प्रेरित यानि आनंद लेने वाला
  • जतिन – बाघा जतिन से प्रेरित यानि भगवान शिव, अनुशासित
  • मंगल – मंगल पांडे से प्रेरित यानि शुभ, कल्याणकारी
  • शिवराम – शिवराम राजगुरु से प्रेरित यानि शिव और राम का संगम
  • उधम – शहीद उधम सिंह से प्रेरित यानि प्रयास या परिश्रम
  • वासुदेव – वासुदेव बलवंत फड़के से प्रेरित यानि ज्ञान का देवता
  • बिपन – बिपिन चंद्र पाल से प्रेरित यानि वन प्रकृति प्रेमी
  • गणेश – गणेश शंकर विद्यार्थी से प्रेरित यानि विघ्नहर्ता
  • परमानंद – भाई परमानंद से प्रेरित यानि परम आनंद सर्वोच्च खुशी

Also Read : Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट

Also Read : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स

Also Read : Trending Baby Names 2026: ट्रेंडिंग बेबी नेम्स, जिन्हें सुनकर आपको हो जाएगा प्यार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola