ePaper

Bhindi Masala Recipe: बरसात में ऐसे बनाएं मसालेदार भिंडी, लोग चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

Updated at : 01 Aug 2023 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bhindi Masala Recipe: बरसात में ऐसे बनाएं मसालेदार भिंडी, लोग चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

Food Recipes : बरसात के मौसम में कई बार हम यह सोचते हैं क्या कुछ बनाए जो चटपटा भी हो लेकिन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ना हो ! ऐसे में आसानी से बनने वाली रेसिपी है सरसों वाली मसाला भिंडी, जो बच्चे से लेकर बड़े सभी को पसंद आएगी . पराठा हो या चावल यह किसी के साथ भी खायी जा सकती है.

विज्ञापन
undefined

Food Recipes : हर महिला चाहे वो कामकाजी हो या घरेलू एक टेंशन जरूर होती है आज नाश्ते या खाने में कौन सी चीज बनाए जो घर में सभी को पसंद आए. खासकर बच्चों को पसंद भी आए और उनकी सेहत के लिए फायदेमंद भी हो. तो सरसों वाली मसाला भिंडी एक ऐसी रेसिपी है जो आसानी से बन जाती है जिसमें ज्यादा वक्त नहीं लगता. आधे घंटे के अंदर यह पूरी सब्जी बनकर तैयार हो जाती है. इसे आप सूखा और रसदार दोनों अपनी स्वादनुसार बना सकती हैं.

undefined

बहुत ही आसान है सरसों वाली मसाला भिंडी

सबसे पहले ताजी भिंडी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. एक भिंडी को तीन से चार टुकड़ों में काट लें. दो लहसुन का फूल और उसका दो गुणा सरसों दाना और 3 लाल मिर्च को पीस कर बढ़िया पेस्ट बना लें.

undefined
undefined

एक कड़ाही में 3 से 4 चम्मच सरसों तेल डालकर उसमें कटी हुई भिंडी को फ्राई कर ले.

एक बात ध्यान रखने के लिए जरूरी है कि भिंडी में शुरू में नमक नहीं डाले इससे यह पानी छोड़ती है और गलने के साथ टूट जाएगी.

फ्राई की हुई भिंडी को अलग कर लें. उसके बाद बचे हुए तेल में मसाला फ्राई करने लायक सरसों का तेल डालें. गर्म होने पर पंचफोरन चटका लें. उसमें लहसुन और सरसों दाना का पीसा हुआ पेस्ट डाल कर अच्छे से तेल छोड़ने तक पका लें.

undefined

आधी चम्मच हल्दी, आधा चम्मच धनिया पाउडर डाल कर मसाला से सुगंध आने तक अच्छे से भूने. अगर मसाला कड़ाही में चिपकने लगे तो आप बीच – बीच में हल्का पानी मिला सकते हैं.

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें भुनी हुई भिंडी को डालकर थोड़ी देर हल्के तरीके से चला कर भूनें ताकि वो टूटे नहीं.

मसाला के साथ फ्राई होने के दौरान इसमें आप स्वाद अनुसार नमक डालें . धीमी आंच पर उसे थोड़ी देर पकने दें इसके बाद आपकी मजेदार मसालेदार स्वादिष्ट करारी भिंडी बनकर तैयार है.

Also Read: अनानास में है औषधीय गुणों का खजाना, स्वाद के साथ देता है सेहत के कई फायदे
undefined

इसे आप पराठा या चावल के साथ भी खा सकते हैं और यह सबसे अच्छी बात यह है कि सुबह यह बच्चों के लिए स्कूल का लंच बनाने के लिए एक आसान विकल्प है.

undefined

बच्चों को भिंडी बहुत पसंद आती है ऐसे में हमेशा भुजिया बनाने की बजाय कभी-कभी यह मसाला भिंडी भी उन्हें दे सकते हैं. जिसकी खुशबू ही स्वाद बढ़ा देती है. तो आज ही आजमाएं सरसों वाली मसालेदार भिंडी.

undefined
Also Read: स्वादिष्ट मूंगफली खाने के हैं कई फायदें. जानिए दस हेल्थ बेनिफिट
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola