इन डेकोरेशन आइडियाज के साथ फ्लावर पॉट को दें नया लुक

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Feb 2026 3:25 PM

विज्ञापन

फ्लावर पॉट डेकोरेशन आइडियाज (AI Image)

Flower Pot Decoration Ideas: घर की सजावट के लिए आप फ्लावर पॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अपने हाथों से इन फ्लावर पॉट को सजा सकते हैं. टेबल, खिड़की या शेल्फ पर इन्हें रख सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ फ्लावर पॉट डेकोरेशन आइडियाज.

विज्ञापन

Flower Pot Decoration Ideas: हर कोई चाहता है कि घर सुंदर से सजा-धजा रहे. घर को डेकोरेट करने के लिए लोग कई तरह की चीजों को खरीदते हैं. घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए फ्लावर पॉट्स एक अच्छा ऑप्शन है. रूम को सजाने के लिए लोग इंडोर प्लांट और आर्टिफिशियल प्लांट को पॉट में रखते हैं. इन फ्लावर पॉट को खूबसूरत बनाने के लिए आप इन्हें खुद से डेकोरेट कर सकते हैं. 

कलर करें 

painted flower pot decoration
पेंटेड डेकोरेशन (ai image)

मिट्टी के फ्लावर पॉट को डेकोरेट करने के लिए रंगने का तरीका बहुत ही मजेदार और क्रिएटिव हो सकता है. आप मिट्टी के गमले को अपने पसंदीदा रंग से पेंट कर सकते हैं और एक नया लुक दे सकते हैं. इसके अलावा, आप गमले पर छोटे-छोटे डिजाइन भी बना सकते हैं जैसे फूल, स्ट्राइप्स, डॉट्स, हार्ट या जियोमेट्रिक पैटर्न. आप चाहें तो स्माइली भी गमले के ऊपर बना सकते हैं. 

छोटे मिरर से डेकोरेट करें 

mirror decoration
मिरर डेकोरेशन (ai image)

फ्लावर पॉट को डेकोरेट करने के लिए आप मिरर का इस्तेमाल कर सकते हैं. मिरर को अलग-अलग पैटर्न में लगाकर आप सुंदर डिजाइन बना सकते हैं. इस तरीके से सजा हुआ पॉट आपके रूम को खूबसूरत लुक देता है. आप इसमें इंडोर प्लांट को लगा सकते हैं और टेबल या खिड़की के पास रख सकते हैं. 

मोती से सजाएं

beads flower pot decoration
मोती से सजा पॉट (ai image)

फ्लावर पॉट को मोतियों से सजाना एक अच्छा आइडिया है. आप सबसे पहले पॉट को साफ कर लें. इसके बाद आप छोटे और बड़े मोतियों का इस्तेमाल करके अलग-अलग पैटर्न बनाएं. आप पॉट के ऊपरी हिस्से पर भी मोती लगा सकते हैं जिससे पॉट और भी आकर्षक दिखे. 

पतली रस्सी से करें डेकोरेट 

rope flower pot decoration
पतली रस्सी से करें डेकोरेट (ai image)

आप फ्लावर पॉट को पतली रस्सी से सजा सकते हैं. आप पतली रस्सी को पूरे पॉट पर चारों तरफ घुमाते हुए चिपका लें. आप चाहें तो बीच-बीच में छोटे मोती या डेकोरेटिव आइटम्स को चिपका सकते हैं. 

यह भी पढ़ें– Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें– Home Decor Ideas: घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डेकोरेशन आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola