मक्खियों की वजह से नहीं हो रही इन गांवों के लोगों की शादी, यहां टूट रहे रिश्ते, लड़के बैठे हैं कुंवारे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Dec 2022 5:57 PM

विज्ञापन

Flies creating problem, boys and men are not getting married because of makkhi: गौर करने लायक घटना यूपी के हरदोई में घट रही है. हरदोई के आस पास के करीब 10 गांवों में शादी ना होने की अजीबोगरीब वजह मक्खियों को बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Flies creating problem, boys and men are not getting married because of makkhi: मक्खियों की वजह से कई तरह की बीमारियों के बारे में आपने तो जरूर सुना था, टाइफाइड, कॉलेरा के अलावा पेट संबंधी बीमारियां मक्खियों के वजह से ही होती हैं, पर क्या कभी आपने मक्खियों के कारण रिश्ते टूटने के बारे में सुना है. ये काफी मजेदार पर गौर करने लायक घटना यूपी के हरदोई में घट रही है. हरदोई के आस पास के करीब 10 गांवों में शादी ना होने की अजीबोगरीब वजह मक्खियों को बताया जा रहा है.

यूपी की हरदोई में मक्खी से हो रही है अजीबो गरीब परेशानी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कुछ गांव के लोग मक्खियों के आतंक से परेशान हैं. इसकी वजह से यहां रहने वाले कई लोगों के दांपत्य जीवन में गहरी दरार आ गई है. खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि इन गांवों में लड़के कुंवारे बैठे हैं और उनकी शादियां नहीं हो रही है.

साल 2014 से बढ़ी परेशानी

आपको बता दें कि साल 2014 से पहले यहां सब कुछ ठीक था, पर यहां पर कई पोल्ट्री फॉर्म खुला. यहां वित्त पोषित कुक्कुट योजना के अंतर्गत सागवान पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) की स्थापना हुई थी. यहां साल 2017 से उत्पादन शुरू हो गया. मौजूदा समय में यहां पर प्रतिदिन डेढ़ लाख मुर्गी के अंडों का उत्पादन होता है. पोल्ट्री फार्म खुलने के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर धीरे-धीरे मक्खियों की आबादी बढ़ने लगी और इसकी वजह से परेशानी आज इस हद तक आ गई है कि यहां रिश्ते टूट रहे हैं और शादियां भी नहीं हो रही है.

इन इलाकों के लोग हैं परेशान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरदोई के इलाके के बढ़ईनपुरवा गांव, डही, झाला पुरवा, नया गांव, देवरिया और एकघरा गांव में मक्खियों का आतंक सबसे ज्यादा है. इसकी वजह इन गांवों में कोई भी अपनी लड़की की शादी करने के लिए तैयार नहीं है. इसके अलावा गांव के रहने वाले शरद की पत्नी मक्खियों से परेशान होकर अपने मायके चली गई थी. अब वह इन मक्खियों की वजह से ससुराल लौटने के लिए तैयार नहीं है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola