ePaper

Falgun Vrat Festival 2023: शुरू हुआ फाल्गुन मास, नोट कर लें इस महीने के व्रत त्योहार

Updated at : 06 Feb 2023 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Falgun Vrat Festival 2023: शुरू हुआ फाल्गुन मास, नोट कर लें इस महीने के व्रत त्योहार

Falgun Vrat Festival 2023: आज 6 फरवरी से फाल्गुन  मास शुरू हो रहा है, जो कि 7 मार्च तक रहेगा. महाशिवरात्रि (Maha Shivratri), विजया एकादशी, होलिका दहन (Holika Dahan) आदि कई प्रमुख व्रत-त्योहार फाल्गुन माह में ही मनाए जाते हैं. यहां देखें इस माह के प्रमुख व्रत त्योहार

विज्ञापन

Falgun Vrat Festival 2023:  इस बार फाल्गुन महीना (Falgun Month 2023) आज 6 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो कि 7 मार्च तक रहेगा. महाशिवरात्रि (Maha Shivratri), विजया एकादशी, होलिका दहन (Holika Dahan) आदि कई प्रमुख व्रत-त्योहार फाल्गुन माह में ही मनाए जाते हैं.  कहा जा सकता है कि होली के पर्व के साथ ही एक सौर वर्ष का समापन होता है. सौर धार्मिक कैलेंडर में, फाल्गुन का महीना सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है.

फागुन मास का है धार्मिक महत्व

प्रकृति के नजरिए से फाल्गुन का महीना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही इसका धार्मिक महत्व भी है. ये महीना श्रीकृष्ण, शिव, मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा को समर्पित है. आइए जानते हैं फाल्गुन माह में बड़े व्रत-त्योहार की लिस्ट

फाल्गुन माह 2023 व्रत-त्योहार (Falgun Vrat Festival 2023 List)

  • 9 फरवरी 2023 (सोमवार) –  द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

  • 12 फरवरी 2023 (रविवार)- यशोदा जयंती

  • 13 फरवरी 2023 – कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति, शबरी जयंती

  • 14 फरवरी 2023 (मंगलवार) – जानकी जयंती

  • 16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी

  • 18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत

  • 20 फरवरी 2023 (सोमवार) – सोमवती अमावस्या

  • 21 फरवरी 202 (मंगलवार) – फुलेरा दूज

  • 23 फरवरी 2023 (गुरुवार) – फाल्गुन विनायक चतुर्थी

  • 25 फरवरी 2023  (शनिवार) – स्कंद षष्ठी व्रत

  • 26 फरवरी 2023 (रविवार) – भानु सप्तमी

  • 27 फरवरी 2023 (सोमवार) – होलाष्टक शुरू

  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी

  • 4 मार्च 2023 (शनिवार) – शनि प्रदोष

  • 7 मार्च 2023 (मंगलवार) – फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन

  • पंचक – (19 फरवरी 2023 – 23 फरवरी 2023)

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola