ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए क्यों जरूरी है फेस सीरम? जानिए इसके फायदे

Author Smita Dey
Updated:
विज्ञापन

PC: Social Media

क्या आप जानते हैं फेस सीरम लगाने से क्या होता है? जानिए चेहरे पर सीरम लगाने के फायदे और इसे यूज करने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन

Face Serum Benefits: आजकल स्किनकेयर रूटीन में फेस सीरम का नाम सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है. पहले जहां लोग सिर्फ फेस वॉश और मॉइस्चराइजर तक ही सीमित रहते थे, वहीं अब फेस सीरम भी रोजमर्रा की स्किनकेयर का अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर फेस सीरम लगाने से क्या फायदे मिलते हैं. 

विज्ञापन

फेस सीरम हल्के टेक्सचर वाला स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है, जिसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं. यह स्किन की गहराई तक पहुंचकर अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम्स पर काम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं फेस सीरम (Face Serum Benefits) लगाने के फायदे. 

स्किन को गहराई से हाइड्रेट रखने में मदद करता है

अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान रहती है, तो हाइड्रेटिंग फेस सीरम काफी फायदेमंद (Face Serum Benefits) हो सकता है. इसमें मौजूद हाइड्रेटिंग एलीमेंट्स त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा मुलायम और फ्रेश नजर आता है. 

डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद

विटामिन C, नियासिनामाइड और दूसरे ब्राइटनिंग इंग्रीडिएंट्स वाले सीरम त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने और मुंहासों के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

झुर्रियों और फाइन लाइंस को रोके (Anti-Aging Benefits)

बढ़ती उम्र के लक्षण सबसे पहले चेहरे पर बारीक लाइनों और झुर्रियों के रूप में दिखते हैं. रेटिनॉल या पेप्टाइड्स वाले एंटी-एजिंग सीरम स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं. इससे स्किन का ढीलापन कम होता है, स्किन टाइट होती है और आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं. 

स्किन की बनावट में सुधार (Face Serum Benefits)

अगर स्किन खुरदुरी या असमान दिखती है, तो सही सीरम के रेगुलर यूज से स्किन टेक्सचर बेहतर हो सकता है.  इससे स्किन ज्यादा स्मूद और साफ नजर आती है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

फेस सीरम लगाने का सही तरीका क्या है?

क्लींजिंग: सबसे पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से साफ करें. 

टोनिंग: चेहरा धोने के बाद टोनर या गुलाब जल लगाएं. 

सीरम: अब सीरम की सिर्फ 3 से 4 बूंदें चेहरे और गर्दन पर लें. इसे रगड़ना नहीं है, बल्कि उंगलियों से हल्के हाथों से थपथपाते हुए स्किन में एब्जॉर्ब होने दें. 

मॉइस्चराइजर: सीरम लगाने के 2 मिनट बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि सीरम के क्वालिटी स्किन के अंदर ही लॉक हो जाएं. 

यह भी पढ़ें: शीशे जैसी चमक और टाइट स्किन चाहिए? घर पर असानी से बनाएं ये टोनर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola