बारिश में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Updated:
विज्ञापन

Monsoon Eye Infection, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Monsoon Eye Infection: बारिश में बढ़ रहा आई फ्लू का खतरा. आंखों को संक्रमण से बचाने के जानें आसान उपाय और घरेलू नुस्खे .Monsoon Eye Care

विज्ञापन

Monsoon Eye Infection: बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है. इन्हीं में से एक है आंखों का इंफेक्शन, जिसे लोग अक्सर आई फ्लू भी कहते हैं. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है. इसलिए शुरुआत से ही साफ-सफाई का ध्यान रखना और सही सावधानी बरतना जरूरी है.

विज्ञापन

आई फ्लू होने पर क्या करें ?

अगर आंखें लाल हो गई हैं, पानी आ रहा है या जलन महसूस हो रही है, तो सबसे पहले आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचें. आंखों को साफ रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.

इन चीजों को किसी के साथ शेयर न करें ?

अगर घर में किसी को आई फ्लू है, तो उसका तौलिया, रूमाल, तकिया, आई मेकअप या आई ड्रॉप किसी और को इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. इससे इंफेक्शन फैल सकता है.

हाथों की सफाई का रखें ध्यान

आंखों को छूने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं. बाहर से घर आने के बाद भी हाथ और चेहरा साफ करना अच्छी आदत है.

कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं, तो रखें खास ध्यान

अगर आंखों में लालपन, पानी या जलन है, तो कुछ समय के लिए कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से बचें. लेंस लगाने से पहले हमेशा हाथ साफ करें और किसी भी परेशानी पर डॉक्टर से सलाह लें.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

  • आंखों का लाल होना
  • लगातार पानी आना
  • खुजली या जलन होना
  • आंखों से चिपचिपा पानी निकलना
  • पलकों में सूजन
  • अगर ये लक्षण बढ़ने लगें या नजर धुंधली होने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर से जांच कराएं.

बारिश में आंखों को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स

  • गंदे हाथों से आंखों को न छुएं.
  • अपना तौलिया और रूमाल अलग रखें.
  • बाहर से आने के बाद चेहरा और आंखों के आसपास की सफाई करें.
  • आंखों में कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें.
  • अगर किसी को आई फ्लू है, तो उससे बहुत करीब संपर्क बनाने से कुछ दिन बचें.

यह भी पढ़ें: मानसून में डेंगू से रहें सावधान, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola