Chana Masaala Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी टेस्टी चना मसाला, जानें आसान रेसिपी

AI generated image
Chana Masaala Recipe: अगर आप घर पर ही होटल से भी ज्यादा स्वादिष्ट चना मसाला तैयार करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से ऐसा कर पाएंगी.
Chana Masaala Recipe: चना मसाला एक बेहद लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है, जिसे ज़्यादातर छोले या काबुली चने से तैयार किया जाता है. इसका तीखा और मसालेदार स्वाद हर किसी को भाता है. इसे भटूरे, पूरी, नान या फिर चावल के साथ परोसा जाता है. खास मौके हों या संडे ब्रंच चना मसाला हर टेबल की शान बन जाता है. चना मसाला को हरे धनिए से सजाकर भटूरे, नान या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म भी परोसा जा सकता है और साथ में कटे हुए प्याज और नींबू का टुकड़ा स्वाद को दोगुना कर देता है. तो चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं.
चना मसाला के लिए जरूरी चीजें
- सफेद काबुली चना – 1 कप रातभर भिगोया हुआ.
- प्याज – 2 मध्यम साइज बारीक कटे हुए.
- टमाटर – 2 मध्यम साइज पीसे हुए या बारीक कटे.
- हरी मिर्च – 1 कटी हुई.
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच.
- तेल – 2 बड़े चम्मच.
- घी – 1 चम्मच ऑप्शनल.
- इन मसालों की पड़ेगी जरूरत.
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच.
- हल्दी – एक चौथाई चम्मच.
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच.
- गरम मसाला – आधा चम्मच.
- चना मसाला – 1 चम्मच ताज़ा या बाज़ार से लिया हुआ.
- अमचूर पाउडर – आधा चम्मच.
- नमक – स्वादानुसार.
ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी
चना मसाला बनाने की विधि
- सबसे पहले रातभर भिगोए हुए चनों को प्रेशर कुकर में 4-5 सीटी तक पका लें.
- पकने के बाद चनों को छानकर अलग रख दें और बचा हुआ पानी ग्रेवी में इस्तेमाल करें.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें।.चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा घी भी मिला सकते हैं.
- उसमें सबसे पहले बारीक कटे प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें.
- इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और मसाले डालें. हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, और चना मसाला कुछ प्रमुख मसाले हैं.
- मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल किनारों से अलग न हो जाए.
- अब उबले हुए चने डालें और अच्छे से मसाले में मिलाएं.
- स्वाद अनुसार अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालें.
- अब आवश्यकता अनुसार चने उबालने वाला पानी डालें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट पकाएं, ताकि चने मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लें.
ये भी पढ़ें: Oats Idli Recipe: हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो, जानें घर पर ओट्स इडली बनाने का सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




