Tawa Fried Rice: बचे हुए चावल को दें फ्रेश ट्विस्ट, इस तरह घर पर आसानी से बनाएं तवा फ्राइड राइस

Updated:
विज्ञापन

AI generated image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tawa Fried Rice: अगर आप बचे हुए चावल से कुछ टेस्टी और लाजवाब बनाना चाहते हैं तो ऐसे में तवा फ्राइड राइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे तैयार करना काफी आसान है और यह काफी कम समय में बन भी जाता है.

विज्ञापन

Tawa Fried Rice: एक तवा पर बनने वाली झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी है जो खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है जिन्हें बचे हुए चावल को एक नया ट्विस्ट देना होता है. यह एक इंडो-चाइनीज फ्लेवर वाली रेसिपी है जो झटपट बन जाती है और खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है. अगर आप एक ही जैसे उबले चावल खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार उन्हें तवे पर चटपटे मसालों और सब्ज़ियों के साथ फ्राय करके देखिए पूरा परिवार उंगलियां चाटता रह जाएगा. यह रेसिपी खासकर बच्चों के टिफिन के लिए और शाम के नाश्ते में भी शानदार ऑप्शन बन सकता है. तवा फ्राइड राइस को आप अकेले भी खा सकते हैं या फिर मंचूरियन ग्रेवी, चिली पनीर, या सोया चिली जैसी किसी इंडो-चाइनीज़ डिश के साथ भी परोस सकते हैं. तो चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं.

विज्ञापन

तवा फ्राइड राइस के लिए जरूरी चीजें

  • बचे हुए उबले चावल – 2 कप
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • सोया सॉस – 1 चम्मच
  • चिली सॉस – 1 चम्मच ऑप्शनल
  • टमाटर सॉस – 1 चम्मच
  • काली मिर्च – एक चौथाई चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा प्याज ऑप्शनल– सजाने के लिए

ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

तवा फ्राइड राइस बनाने की विधि

  • सबसे पहले सारी सब्जियों को बारीक काट लें और चावल को थोड़ा ठंडा कर लें ताकि वो आपस में चिपके नहीं.
  • एक मोटा तवा या कढ़ाही लें और उसमें तेल गरम करें.
  • तेल गरम होने पर सबसे पहले अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और खुशबू आने तक भूनें. फिर प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं. इसके बाद शिमला मिर्च, गाजर, और हरी मिर्च डालें. सब्जियों को तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें ताकि उनका क्रंच बना रहे.
  • अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर सॉस डालें। अच्छे से मिलाएं.
  • अब बचे हुए चावल डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. काली मिर्च और नमक डालें. चावल को तवे पर अच्छे से फैला कर 2-3 मिनट तेज आंच पर पकाएं ताकि तवा का स्वाद इसमें समा जाए.
  • ऊपर से बारीक कटा हरा प्याज डालकर गर्मागरम परोसें.

ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola