ePaper

क्या आप भी चाहते हैं शिल्पा शेट्टी जैसी टोंड बॉडी? जानें क्या है उनका सीक्रेट

Updated at : 03 Feb 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
क्या आप भी चाहते हैं शिल्पा शेट्टी जैसी टोंड बॉडी? जानें क्या है उनका सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने टोंड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चे में रहती है. शिल्पा शेट्टी 48 साल की हो गयीं हैं लेकिन आप उन्हें देखकर उनके उम्र का अंदाजा कभी भी नहीं लगा सकेंगे.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने टोंड बॉडी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चे में रहती है. शिल्पा शेट्टी 48 साल की हो गयीं हैं लेकिन आप उन्हें देखकर उनके उम्र का अंदाजा कभी भी नहीं लगा सकेंगे. अपने फिजीक की वजह से वह आज भी कई नयी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती है. तो चलिए जानते हैं आखिर उनके इस फिट बॉडी के पीछे सीक्रेट क्या है.

undefined

रेगुलर योग और हेल्दी डायट है सीक्रेट: अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर शिल्पा शेट्टी के फिट बॉडी के पीछे सीक्रेट क्या है तो बता दें इसके पीछे उन्होंने रेगुलर योग और हेल्दी डायट को कारण बताया है.

undefined

जिम में जमकर बहाती है पसीना: खुद को हेल्दी रखने के लिए और अपने बॉडी को टोंड रखने के लिए शिल्पा शेट्टी जिम जाती है और वहां जमकर पसीना बहाती है. एक कारण यह भी है कि 48 की उम्र में भी वह काफी फिट नजर आती है.

undefined

रोइंग मशीन का करती है इस्तेमाल: शिल्पा शेट्टी अपने मसल्स को स्ट्रांग और टोंड रखने के लिए रोइंग मशीन्स का इस्तेमाल करती है.

undefined

फाइबर से भरपूर डायट: अपने आप को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी इस बात का ध्यान रखती है कि उनके नाश्ते में फाइबर की मात्रा ज्यादा हो. शिल्पा अपने नाश्ते में ओट्स, म्यूस्ली और फ्रूट्स को शामिल करना पसंद करती हैं.

undefined

डिनर में क्या खाना पसंद करती है शिल्पा: डिनर के समय शिल्पा शेट्टी सूप के साथ चिकेन खाना पसंद करती है. वह इस बात का ध्यान रखती हैं कि रात के भोजन में कार्ब्स की क्वांटिटी ज्यादा न हो.

undefined

खाने में क्या है पसंद: आपकी जानकारी के लिए बता दें शिल्पा शेट्टी को अपने डायट में कार्ब्स और प्रोटीन से लोडेड आइटम्स को शामिल करना पसंद कटी है. इनमें ब्राउन ब्रेड, ब्राउन शुगर, ब्राउन राइस और ब्राउन पास्ता शामिल है.

undefined

वर्कआउट के बाद क्या करती हैं शिल्पा: वर्कआउट के बाद शिल्पा शेट्टी सबसे पहले अपना प्रोटीन शेक को पीना पसंद करती हैं. केवल यहीं नहीं, वह नार्मल चाय की जगह ग्रीन टी लेना प्रीफर करती है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola