Malai Peda Recipe: इस दिवाली बनाएं मलाईदार पेड़े, जिनका हर बाइट घोल दे मुंह में मिठास और खुशियां

Updated at : 20 Oct 2025 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Malai Peda Recipe

Malai Peda Recipe

Malai Peda Recipe: इस दिवाली बनाएं स्वादिष्ट और मलाईदार मलाई पेड़ा, जो हर बाइट में घोल दे मुंह में मिठास और खुशियां. आसान विधि और घर की सामग्री से परफेक्ट मिठाई तैयार करें.

विज्ञापन

Malai Peda Recipe: दिवाली का त्योहार मिठास और खुशियों का पर्व है, और इस खास मौके पर मिठाइयों का अपना अलग ही जादू होता है. अगर आप इस दिवाली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो दिल से जुड़े और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आए, तो हमारा खास मलाई पेड़ा रेसिपी आपके लिए है. यह मलाईदार पेड़े न सिर्फ देखने में लाजवाब हैं, बल्कि हर एक बाइट में घुलती मिठास आपके दिल को छू जाएगी. तो चलिए, इस दिवाली पर बनाएं यह परफेक्ट मलाई पेड़ा और अपने त्योहार को बनाएं और भी खास.

मलाई पेड़ा बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत होती है?

दूध (फुल क्रीम) – 1 लीटर
चीनी – 3 बड़े चम्मच
घी – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
केसर के धागे – थोड़े से
कटा हुआ पिस्ता – सजावट के लिए

मलाई पेड़ा कैसे बनाएं ?

मलाई पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर मीडियम आंच पर उबालें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह नीचे न लगे. इसे तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा होकर दानेदार खोये जैसा न हो जाए. जब दूध अच्छे से गाढ़ा हो जाए, तो उसमें 3 बड़े चम्मच चीनी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
फिर इसमें 2 बड़े चम्मच घी, कुछ केसर के धागे और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें. सब चीजें मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर बर्तन छोड़ने लगे. गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
अब हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर छोटे-छोटे पेड़े बना लें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता लगाकर सजाएं. लाजवाब पेड़े तैयार हैं, इन्हें ठंडा या रूम टेम्पेरेचर पर परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Anjeer Barfi Recipe: इस दिवाली, घर पर बनाएं ड्राई फ्रूट से भरपूर स्वादिष्ट अंजीर बर्फी, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो

ये भी पढ़ें: Diwali Party Drinks Ideas: इस दिवाली कॉकटेल की जगह ट्राय करें इंस्टा-वर्थी टी वेरायटीज, जो बढ़ाएं पार्टी की रौनक और ग्लो

ये भी पढ़ें: Diwali Special Khoya Burfi Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं स्वाद और मिठास से भरपूर खोया बर्फी, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

ये भी पढ़ें: Diwali Special Balushahi Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और स्वीट बालूशाही, दीवाली को बनाएं और भी स्पेशल

ये भी पढ़ें: Diwali Recipe: दिवाली पर बनाएं एकदम कुरकुरी और स्वाद से भरपूर शंकरपाली, बच्चों और बड़ों की फेवरेट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola