ePaper

दीपावली की सफाई में ऐसे चमकाएं पीतल और तांबे के बर्तन

Updated at : 02 Nov 2023 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली की सफाई में ऐसे चमकाएं पीतल और तांबे के बर्तन

इस दीपावली पर अगर आपके घर में भी पीतल, तांबे और कांस के बर्तन हैं और उन्हें साफ करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ घरेलू और आसान तरीका. जिससे आपके घर में रखे बर्तन को चमका सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

दीपावली से पहले लगभग सभी घरों में साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो चुका है और लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाना भी शुरू कर दिया है. मान्‍यता है कि दीपावली पर साफ-सफाई करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसती है. अगर आपके घर में भी पीतल, तांबे और कांस के बर्तन हैं और उन्हें साफ करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ घरेलू और आसान तरीका. जिससे आपके घर में रखे बर्तन को चमका सकते हैं.

undefined

बर्तन की चमक बरकरार रखने के लिए आप नींबू या टमाटर का उपयोग कर सकते हैं. नींबू या टमाटर को आधा कटकर बर्तन की सतह पर रगड़ें और फिर उसे पानी से धो दें. इससे बर्तन की चमक बरकरार रहेगी.

undefined

खाना बनाने या फिर घर की सफाई के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार सिरके का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से पीतल के बर्तन को भी चमका सकते हैं. इसके इस्तेमाल से पीतल के बर्तन में लगी जंग को भी आसानी से हटा सकते हैं.

undefined

बर्तन की सफाई के लिए त्रिफला पाउडर भी उपयोगी होता है. इसे बर्तन की सतह पर लगाएं और फिर उसे नरम ब्रश से साफ करें. इससे बर्तन की चमक बरकरार रहेगी.

undefined

बर्तनों की सतह को गरम पानी और नमक की मिश्रण से पोंछें. इसके बाद उन्हें धो लें और गिला कपड़ा इस्तेमाल करके पोंछ लें. इसके बाद बर्तनों को धूप में सुखा लें.इससे बर्तनों की चमक बढ़ जाएगी. इन उपायों का उपयोग करके आप आसानी से पीतल और तांबे के बर्तनों की चमक को बरकरार रख सकते हैं

Also Read: Chia seed Benefits: चिया सीड का पानी है कारगर, बालों के झड़ने की समस्या को करता है दूर
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola