Dhokla Recipe: सुबह हो या शाम, हर मौके पर बनाएं ये टेस्टी ढोकला

dhokla recipe (ai image)
Dhokla Recipe: ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती डिश है, जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है. बेसन से बने ढोकले के अलावा आप कॉर्न फ्लोर और बेसन मिलाकर टेस्टी और हेल्दी कॉर्न ढोकला बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में विस्तार से.
Dhokla Recipe: ढोकला एक गुजराती डिश है. लेकिन इसे पूरे भारत में बड़े ही चाव से खाया जाता है. चाहे सुबह का नाश्ता हो या शाम का, हर समय के लिए ढोकला एक अच्छा डिश साबित होता है. ऐसे में आपने बेसन का ढोकला तो खाया ही होगा. लेकिन इस आर्टिकल में ढोकला को दूसरी तरह बनाने के बारे में बताएंगे. आप कॉर्न के आटे का कॉर्न ढोकला बना सकते हैं. यह हल्का-फुल्का नाश्ता न केवल स्वाद में टेस्टी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाभकारी माना जाता है. कॉर्न ढोकला खाने में नरम, हल्का मीठा और तीखेपन से भरपूर होता है, जो कि बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए उपयुक्त है. ऐसे में आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं.
कॉर्न फ्लोर ढोकला बनाने की सामग्री
- कॉर्न फ्लोर – 1 कप
- बेसन – आधा कप
- दही – आधा कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- नींबू का रस – 2 चम्मच
- इनो – 1 चम्मच
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- राई (सरसों) – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- करी पत्ता – 6-7
- चीनी – आधा चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े
कॉर्न फ्लोर ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, बेसन, दही, पानी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, नमक और नींबू रस मिलाएं.
- फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से फेंटकर स्मूद बैटर तैयार करें.
- अब इसमें इनो डालें और इसे तुरंत अच्छे से मिक्स कर लें.
- फिर एक थाली में तेल से ग्रीस करें और तैयार बैटर को उसमें डालें.
- इसको गर्म स्टिमर/कुकर में 15–20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके बाद एक चाकू या टूथपिक डालकर ढोकला चेक करें, अगर ये सॉफ्ट निकले तो ढोकला बनकर तैयार है.
- अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें राई, हरी मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाएं. फिर थोड़े पानी में चीनी मिलाकर तैयार हुए ढोकले पर डालें.
- ठंडा होने के बाद ढोकले को हरी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें.
यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










