Dhanteras 2022: धनतेरस पर धनिया खरीदना है शुभ, घर में आती है सुख समृद्धि, जानें महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2022 6:30 AM
Dhanteras 2022: धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है. कहते हैं कि धनिए के बीज से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है. मां लक्ष्मी को धनिया बहुत प्रिय होता है. धनिया को खरीदने के बाद इसे पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर चढ़ाएं.
Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है. धनतेरस पर पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है. अगर कुछ न हो तो धनतेरस पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, झाड़ू और धनिए के बीज जरूर खरीदने चाहि इसके अलावा धनतेरस के दिन धनिया खरीदने का खास महत्व माना जाता है. इसके अलावा साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. जानते हैं धनतेरस पर क्यों खरीदना चाहिए झाड़ू और धनिया और क्या है इसका महत्व.
धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है. कहते हैं कि धनिए के बीज से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. दिवाली और धनतेरस पर मां लक्ष्मी को धनिया का बीज अर्पित करने के बारे में कहा गया है, कि ऐसे करने से घर में सुख समृद्धि तो आती है, साथ ही मेहनत का फल मिलता है और व्यक्ति संपन्न होता है। इसलिए धनतेरस पर धनिया के बीज या साबूत धनिया जरूर खरीदें. लक्ष्मी जी को अर्पित करने के बाद धनिया का प्रसाद भी बनाया जाता है. इसमें धनिया के बीज को पीस गुड़ के साथ मिलाकर प्रसाद बनाकर सभी को देते हैं.
मां लक्ष्मी को धनिया बहुत प्रिय होता है. धनिया को खरीदने के बाद इसे पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों में जरूर चढ़ाएं. इससे घर पर बरकत बनी रहती है और कभी धन सकंट का सामना नहीं करना पड़ता.
अब धनिया खरीदकर क्या करना है ये भी जान लें. धनिया प्रसाद के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा भी सकते हैं. पूजा के बाद मां लक्ष्मी के चरणों में रखा ये धनिया अपनी तिजोरी में उठाकर रख लें. ज्योतिष में इसे बरकत के लिए काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में कमी नहीं होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










