Dhanteras 2022 Date Time: आज पूरे दिन है धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त, 23 अक्टूबर को इतने बजे तक

Dhanteras 2022: धनतेरस स दिवाली पर्व की शुरुआत होती है. इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन है. जानें इन दो दिनों में खरीदारी का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है.
Dhanteras 2022 Date Time: आप भी धनतेरस की तारीख को लेकर संशय में हैं तो जान लें कि इस साल धनतेरस पूजा का समय 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 8.17 बजे के बीच रहेगा. धनतेरस की खरीदारी इस बार 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने तक कर सकते हैं यानी कि इस बार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दो दिन है. धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल 24 घंटे शुभ मुहूर्त है.
धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 बजे से 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 बजे तक
पूजा मुहूर्त – शाम 7 बजकर 10 – रात 08 बजकर 24 (22 अक्टूबर 2022)
प्रदोष काल: शाम 5.52 – रात 8.24 (22 अक्टबर 2022)
वृषभ काल: शाम 7.10 – रात 09.06 (22 अक्टबर 2022)
Also Read: Happy Dhanteras 2022 Wishes Images: सोने का रथ, चांदी की पालकी… यहां से भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं
Also Read: Dhanteras 2022 Date: 22 या 23 अक्टूबर कब है धनतेरस? जानें सही डेट, खरीदारी का शुभ मुहूर्त नोट कर ले
इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल 24 घंटे शुभ मुहूर्त है.
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को धन्वंतरि देव की जयंती के रूप में भी मनाते हैं. धनतेरस 2022 पर धनवंतिर देव की पूजा के साथ कुबेर, लक्ष्मी, गणेश और यम की भी पूजा की जाती है.
धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है. इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. हालांकि धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




