Dhanteras 2022 Date: 22 या 23 अक्टूबर कब है धनतेरस? जानें सही डेट, खरीदारी का शुभ मुहूर्त नोट कर ले

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस की डेट को लेकर इस बार लोग कंफ्यूज हैं. कुछ लोग 22 अक्टूबर को जबकि कुछ लोग 23 अक्टूबर को धनतेसर की खरीदारी और पूजा करने की बात कर रहे हैं. आप भी ऐसे ही संशय में है तो यहां जानें धनतेरस 2022 की सही तारीख क्या है और धनतेरस की खरीदारी किसी शुभ मुहूर्त में करें.
Dhanteras 2022 Date: धनतेरस दिवली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है. इस बार धनतेरस की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. धनतेरस को धन और समृद्धि का दिन माना जाता है. साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व है. धनतेरस पर सोना, चांदी के सिक्के, गहने या पीतल, तांबे के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोग जो भी खरीदते हैं उससे उनके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है. धन में कई गुणा बढ़ोत्तरी होती है. जानें इस बार धनतेरस की सही तारीख क्या है (Dhanteras 2022 Date)? और खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat) क्या है?
इस साल धनतेरस की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. कुछ का मानना है कि धनतेरस 22 अक्टूबर को है, वहीं, कुछ का मानना है कि यह पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा. आप भी धनतेरस की तारीख को लेकर संशय में हैं तो जान लें कि इस साल धनतेरस पूजा का समय 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 8.17 बजे के बीच रहेगा.
पूजा मुहूर्त – शाम 7 बजकर 10 – रात 08 बजकर 24 (22 अक्टूबर 2022)
प्रदोष काल: शाम 5.52 – रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022)
वृषभ काल: शाम 7.10 – रात 09.06 (22 अक्टूबर 2022)
Also Read: Dhanteras 2022 Date And Time: कब है धनतेरस? इस दिन क्या खरीदना होता है शुभ और क्या गलती से भी न खरीदें
धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 बजे से 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 बजे तक
धनतेरस की खरीदारी इस बार 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने तक कर सकते हैं यानी कि इस बार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दो दिन है. धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल 24 घंटे शुभ मुहूर्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




