व्रत में फलाहार के साथ ट्राई करें ये चटपटी धनिया चटनी

Updated:
विज्ञापन
व्रत में फलाहार के साथ ट्राई करें ये चटपटी धनिया चटनी

Dhaniya Chutney Recipe For Vrat: इस आर्टिकल में हम आपको स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली व्रत चटनी रेसिपी बताएंगे जिसे आप घर पर बिना किसी झंझट के तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Dhaniya Chutney Recipe For Vrat: व्रत या उपवास के दिन खाने-पीने में विशेष ध्यान रखा जाता है. व्रत में लोग सिंघाड़े के आटे, साबूदाना या कुट्टू के आटे से कई तरह की डिशेज तैयार करते हैं. साबूदाना का इस्तेमाल करके लोग खिचड़ी, वड़ा या टिक्की तैयार करते हैं. सिंघाड़े के आटे से पूरी या आलू की पकौड़ी बनाई जाती है. कुट्टू के आटे से भी आप पूरी तैयार कर सकते हैं. इन चीजों को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आप व्रत में आसानी से धनिया चटनी को तैयार कर सकते हैं. इस चटनी की खास बात ये है कि इसे आप झटपट से और कम सामग्री में तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं धनिया चटनी बनाने की रेसिपी. 

व्रत वाली धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • धनिया पत्ती- 2 कप
  • भुना हुआ जीरा- आधा  चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 (कटा हुआ)
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • पुदीना के पत्ते- 8-10
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इन चूड़ियों से हाथों को दें खूबसूरत लुक

व्रत वाली धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप धनिया पत्ती को अच्छे से साफ कर लें. पुदीना के पत्तों को भी अच्छे से धोकर साफ कर लें. 
  • धनिया और पुदीना के पत्तों को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च को भी काटकर डाल दें. 
  • अब आप थोड़ा पानी डालकर इसे बारीक पीस लें. इस पेस्ट को आप एक कटोरे में निकाल लें. इसमें आप भुना जीरा पाउडर को डाल दें. इसके बाद स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब नींबू का रस मिला लें. इस तरीके से आसानी से आप धनिया की चटनी बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बेस्ट हैं ये फलाहार फूड आइडियाज, मिनटों में होंगे तैयार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola