Dev Deepawali Date: 7 या 8 नवंबर देव दीपावली कब है ? सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, नियम जानें
Dev Deepawali 2022 Date: कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर साल देव दीपावली मनाई जाती है. लेकिन इस वर्ष इसी दिन यानी 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है ऐसे में देव दीपावली 2022 कब मनाई जायेगी इस बात को लेकर लोग संशय में हैं. जानें देव दीपावली 2022 की सही तारीख, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त समेत पूरी डिटेल्स.
Dev Deepawali 2022 Date: कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि को हर वर्ष देव दीपावली मनाई जाती है. इस दिन को त्रिपुरोत्सव और त्रिपुरारी पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी लग रहा है ऐसे में लोगों के मन में देव दिवाली या देव दीपावली की डेट को लेकर कन्फ्यूजन है. यदि आप भी इस संशय में हैं कि देव दिवाली 2022 कब है? तो जान लें देव दिवाली 2022 की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि समेत सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स.
देव दीपावली 2022, 7 नवंबर, दिन सोमवार को है. प्रत्येक सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित माना गया है. जिसके कारण इस दिन का महत्व इस बार काफी बढ़ गया है. वैसे तो देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है लेकिन इस बार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दीपावली 7 नवंबर को पूर्णिमा तिथि प्रारंभ के समय ही मनाई जायेगी. पूजा संबंधी सभी परंपराएं इसी दिन पूरी की जायेंगी.
-
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 07 नवंबर शाम 04 बजकर 15 मिनट से शुरू
-
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 8 नवंबर शाम 04 बजकर 31 मिनट पर समाप्त
-
देव दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 05 बजकर 14 मिनट से शाम 07 बजकर 49 मिनट तक
-
शुभ मुहूर्त कुल अवधि- पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 32 मिनट
-
देव दीपावली 2022 पर इस बार अभिजीत मुहूर्त व रवि योग समेत कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.
-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:53 ए एम से 05:45 ए एम
-
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
-
विजय मुहूर्त- 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
-
गोधूलि मुहूर्त- 05:32 पी एम से 05:58 पी एम
-
अमृत काल- 05:15 पी एम से 06:54 पी एम
-
रवि योग- 06:37 ए एम से 12:37 ए एम, नवम्बर 08
देव दीपावली पर दीपदान का विशेष महत्व है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने व दीपदान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है. घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और खुशहाली आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए