Dahi Lauki Sabji: गर्मियों के लिए परफेक्ट रेसिपी, इस तरीके से बनाएं लौकी की सब्जी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 May 2025 3:16 PM
dahi lauki ( AI generated image)
Dahi Lauki Sabji: लौकी से कई तरह पकवान बनाए जाते हैं जैसे रायता, कोफ्ते. आप ने भी कई बार इनका सेवन जरूर किया होगा. लौकी की सब्जी का सेवन आम तौर पर होता है पर आप इसको दही के साथ बना सकते हैं. दही लौकी की रेसिपी को आप जरूर ट्राई करें.
Dahi Lauki Sabji: गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडी और पानी से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. लौकी में अच्छी खासी मात्रा में पानी होता है. लौकी से कई तरह पकवान बनाए जाते हैं जैसे रायता, कोफ्ते. गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. अगर आप गर्मी में पेट के लिए कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो आप दही लौकी की सब्जी को बना सकते हैं.
दही लौकी सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- लौकी- एक
- जीरा- एक छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- दही- आधा कप ताजा
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ता
यह भी पढ़ें: Chana Dal Chilla: चना दाल से बनाएं हेल्दी चीला, नोट करें स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: Crispy Baingan Chips: स्नैक में आलू के चिप्स नहीं, इस क्रिस्पी रेसिपी को करें ट्राई
दही लौकी सब्जी बनाने की विधि
- दही लौकी की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को लें और इसे छील लें और पानी से साफ कर लें और अच्छे से काट लें. आप इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें.
- अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें तेल को डाल दें. तेल जब गर्म हो जाए तब आप इसमें जीरा और लाल मिर्च को भी दाल दें. अब इसमें आप लौकी को भुन लें. जब लौकी पक जाए तब आप इसको एक प्लेट में निकाल लें.
- अब कढ़ाई में तेल को डालें और अदरक लहसुन का पेस्ट को मिला दें. इसमें आप धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गर्म मसाला को मिला दें. अब इसमें आप फेंटा हुआ दही को मिला दें. इसे आप अच्छे से पकाएं और जब मसाले से तेल छूट जाए तब इसमें आप लौकी को मिला दें. इसमें आप थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे कुछ देर के लिए पकाएं. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तब आप इसे धनिया पत्ती को इसके ऊपर डाल दें.
यह भी पढ़ें: Green Moong Chilla: सेहत भी स्वाद भी, ब्रेकफास्ट में तैयार करें हरी मूंग का टेस्टी चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










