Chana Dal Chilla: चना दाल से बनाएं हेल्दी चीला, नोट करें स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 May 2025 9:40 AM
dal chilla ( AI generated image)
Chana Dal Chilla: चना दाल और चावल से बना चीला का स्वाद ऐसा होता है कि आप बार बार इसका सेवन करना जरूर पसंद करेंगे. इस रेसिपी को आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं और ये काफी हेल्दी भी है. तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं चना दाल चीला बनाने की विधि के बारे में.
Chana Dal Chilla: हर सुबह नाश्ते में आप ब्रेड या पराठे खा कर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी खाने की सोच रहे हैं तो आप चीला की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. चना दाल और चावल से बना चीला ग्लूटेन फ्री होता है और ये पोषण से भरपूर है. इसका सेवन सुबह के समय में अच्छा है. अगर आप एक बार इस चीला का सेवन करते हैं तो आप भी इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे.
चना दाल चीला बनाने के लिए सामग्री
- चना दाल- एक कप
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटा
- प्याज- एक बारीक कटा हुआ
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल
- नमक- स्वादानुसार
- अदरक- एक छोटा टुकड़ा
- चावल- आधा कप
- धनिया पत्ती
यह भी पढ़ें: Crispy Baingan Chips: स्नैक में आलू के चिप्स नहीं, इस क्रिस्पी रेसिपी को करें ट्राई
यह भी पढ़ें: Moong Dal Palak Chilla: पोषण से भरपूर मूंग दाल पालक चीला, क्रिस्पी और टेस्टी, इस तरीके से तैयार करें हल्का नाश्ता
चना दाल चीला बनाने की विधि
- चना दाल चीला बनाने के लिए आप एक कप चना दाल को अच्छे तरीके से धो लें. अब चना दाल को पानी में भिगो दें. अब चावल को भी दो से तीन बार धो लें और भिगो दें. इसे आप चार से पांच घंटे तक के लिए भिगो दें. अगर आप सुबह के समय में इसे बनाना चाहते हैं तो आप रात में ही दाल-चावल को भिगो कर रख दें.
- दाल चावल को आप मिक्सी में अदरक और लहसुन डालकर पीस लें. आपको स्मूद पेस्ट बनाना है ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला ना हो.
- अब इस मिश्रण में आप बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च को दाल दें. इसमें नमक, हल्दी पाउडर को डाल दें. अगर आप चाहे तो इसमें मसाले को भी डाल सकते हैं इससे इसका टेस्ट बहुत अच्छा हो जाता है. सभी चीजों को दाल के मिश्रण में अच्छे से मिला लें. बैटर अधिक गाढ़ा है तो आप इसमें पानी मिलाकर सही कर लें.
- चीला बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और तवे के ऊपर आप तेल को लगा दें. अब दाल और चावल के बैटर को आप तवे पर फैला दें और इसके ऊपर एक चम्मच तेल डालें. एक साइड से चीला को अच्छे से पकाएं. एक साइड पक जाने के बाद संभाल कर दूसरे साइड पलट दें और दूसरे साइड से भी इसे पका लें. चना दाल चीला का सेवन आप हरी चटनी या आचार के साथ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Green Moong Chilla: सेहत भी स्वाद भी, ब्रेकफास्ट में तैयार करें हरी मूंग का टेस्टी चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










