ePaper

Top Highest Paid Celebrities: इंस्टाग्राम पर आपके एक लाइक की कीमत कितनी है,जिससे सितारे कमाते हैं करोड़ों

Updated at : 03 Aug 2022 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Top Highest Paid Celebrities: इंस्टाग्राम पर आपके एक लाइक की कीमत कितनी है,जिससे सितारे कमाते हैं करोड़ों

How Much Money Celebs Get From One Posts: कभी आपने सोचा है कि आप घंटों सोशल मीडिया पर बैठकर, अपने फेवरेट सेलेब्स के फोटोज को लाइक करते रहते हैं, आपकी इस लाइक की कीमत क्या है..आज हम आपको बताएंगे, कि आपके एक लाइक से ये सेलेब्रेटीज कितने अमीर बन रहे हैं.

विज्ञापन

How Much Money Celebs Get From One Posts: दुनियाभर के सभी सेलेब्स अक्सर अपने फैंस के साथ ग्लैमरस फोटोज शेयर करते रहते हैं. हम उनके पोस्ट पर लाइक और कमेंट भी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपके एक लाइक की क्या कीमत होगी, जो उन सेलिब्रिटी को रातों-रात अमीर बना रही है. यह जानकर हैरानी होगी कि ये सेलेब्स अपनी एक पोस्ट से सिर्फ इतना कमा लेते हैं, जितना आप सोच भी नहीं सकते हैं.

आपके एक लाइक की कितनी है कीमत

आज, इंस्टाग्राम सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है. लगभग हर सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम अकाउंट है और इनमें बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. हालांकि, आपको बता दें कि ये प्लैटफॉर्म केवल वीडियो और तस्वीरें अपलोड करने का एक मंच नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्थान भी है जहां से पैसे भी कमाए जाते हैं. वेबसाइट इंटरटेल्स ने हाल ही में 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंस्टाग्राम हस्तियों की लिस्ट जारी किया.

ये है सोशल मीडिया के टॉप पेड सेलेब्स

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले इंस्टाग्राम सेलिब्रिटी में से एक हैं. वहीं भारत से विराट कोहली का नाम शामिल है. उन्होंने 2022 में 8.6 करोड़ रुपये कमाए हैं.

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

2. काइली जेनर

3. लियो मेस्सी

4. सेलेना गोमेज

5. ड्वेन जॉनसन

6. किम कार्दशियन

7. एरियाना ग्रांडे

8. बेयॉन्से नोल्स

9. ख्लो कार्डाशियन

10. केंडल जेनर

11. जस्टिन बीबर

11. टेलर स्विफ्ट

13. जेनिफर लोपेज

14. विराट कोहली

15. निकी मिनाज

16. कर्टनी कार्दशियन

17. नेमार दा सिल्वा

18. माइली साइरस

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फेमस फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पुर्तगाली खिलाड़ी हैं, जो इन-दिनों प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते हैं. रोनाल्डो हर तरह के ब्रांड के लिए एक ड्रीम सेलिब्रिटी हैं, खासकर खेल से जुड़े लोगों के लिए. इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स क्रिस्टियानो के हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रोनाल्डो को एक पोस्ट के लिए 2,397,000 डॉलर मिलता है.

https://www.instagram.com/p/CgWg7Vzgt8H/?hl=en
जस्टिन बीबर

जस्टिन बीबर मशहूर सिंगर है. सोशल मीडिया पर उनकी करोड़ों फैन-फॉलोइंग है. उन्हें हर पोस्ट के लिए 469,820 – 783,033 डॉलर मिलते हैं.

https://www.instagram.com/p/CgtSv87OpGc/?hl=en
विराट कोहली

फेमस क्रिकेटर विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ सबसे अमीर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एशियाई सेलेब्रेटी हैं. वह दुनियाभर में सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक है. क्रिकेटर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते रहते है, जिसे फैंस लाइक करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट को एक पोस्ट के लिए लगभग 8.6 करोड़ मिलते हैं.

https://www.instagram.com/p/CgMssvGgWHf/?hl=en
सेलेना गोमेज (Selena Gomez)

कई मीडिया आउटलेट्स के अनुसार फेमस सिंगर, अभिनेत्री और निर्माता सेलेना गोमेज एक ‘ट्रिपल थ्रेट’ हैं. वह सालों से दुनिया भर में मशहूर और इंस्टाग्राम फिगर रही हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 340 मिलियन फॉलोवर्स है. जानकारी के अनुसार उनके एक पोस्ट के लिए 1,735,000 डॉलर मिलते हैं.

https://www.instagram.com/p/CfwoUtLpttu/?hl=en
Also Read: प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, ये सेलेब्स IVF-सरोगेसी से बने पेरेंट्स
किम कार्दशियन

किम कार्दशियन फेमस हिरोइन के साथ एक सोशलाइट, मॉडल, मीडिया पर्सनैलिटी, और बिजनेस वुमेन भी हैं. उनकी सोशल मीडिया पर 327 मिलियन फॉलोवर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगल पेड पोस्ट 1,689,000 डॉलर तक जाती है.

https://www.instagram.com/p/CgVjHZtrt4Y/?hl=en

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola