Clothing According to Days: शनिवार को लोग क्यों पहनते हैं काले कपड़े, पढ़िए किस दिन कौन सा रंग होगा लाभदायक

Clothing According to Days
Clothing According to Days: माना जाता है कि नियमों के अनुसार दिनों पर कपड़े पहनने से आप को कई तरह के फायदे होते हैं और आप के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में जानें किस दिन कौन सा रंग पहनना माना जाता है शुभ.
Clothing According to Days: हिंदू धर्म में हर दिन के लिए नियमित रूप से एक शुभ रंग तय किया जाता है, और हर एक रंग का अपना एक महत्व है. माना जाता है कि नियमों के अनुसार दिनों पर कपड़े पहनने से आप को कई तरह के फायदे होते हैं और आप के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में जानें किस दिन कौन सा रंग पहनना माना जाता है शुभ.

सोमवार (Monday)

सोमवार को खास तौर से भगवान शिव और चंद्र भगवान को समर्पित है. इस दिन सफेद रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है. सफेद रंग शुद्धता, भक्ति और शांति का प्रतीक है.
मंगलवार (Tuesday)

मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है, साथ ही यह दिन हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को भी समर्पित है. ऐसे में इस दिन खास तौर से लाल या लाल के अन्य शेड के रंगों के कपड़े पहनना चाहिए.
बुधवार (Wednesday)

बुधवार के दिन का संबंध बुध ग्रह से होता है. इस दिन खास तौर से हरे रंग के कपड़ों को धारण करना चाहिए. हरे रंग के अलावा आप ब्लू या ब्राउन रंग के कपड़े भी इस दिन पहन सकते हैं.
बृहस्पतिवार (Thursday)

बृहस्पतिवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है जो हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है. इस दिन खास तौर से पीले या नारंगी रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए.
शुक्रवार (Friday)

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से संबंधित है. इस दिन हल्के नीले और सफेद कपड़े पहनने चाहिए. ऐसे रंग प्रेम, खूबसूरती और क्रिएटिविटी के प्रतीक होते हैं.
शनिवार (Saturday)

शनिवार शनि ग्रह को समर्पित होता है. इस दिन काले या डार्क ब्लू कपड़े पहनने चाहिए, ऐसे रंग डिसिप्लिन और प्रोटेक्शन को दर्शाते हैं.
रविवार (Sunday)

रविवार का दिन खास तौर से सूर्य भगवान से संबंधित होता है. इस दिन नारंगी, लाल, पीले , पिंक या मैरून रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




