Holi 2024: होली में क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े, जानें इससे जुड़ा रोचक इतिहास

Holi 2024
Holi 2024: होली रंगो का त्योहार होने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. आइए जानते हैं रंगों का त्योहार होने के बावजूद लोग इस दिन सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं.
Holi 2024: हिंदुओं के लिए होली प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है. होली देश भर में बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं. इस साल होली का पर्व मार्च महीने के 25 तारीख को मनाया जा रहा है. हालांकि रंगो का त्योहार होने के साथ-साथ होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है लेकिन इसके साथ ही यह शांति, प्यार और भाईचारे का भी त्योहार है. बात करें होली कि तो हमें अक्सर यह देखने को मिलता है कि रंगों का त्योहार होने के बावजूद अधिकतर लोग इस दिन सफेद कपड़े पहन कर होली खेलते हैं. अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि ऐसा क्यों होता है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.
सच्चाई की प्रतीक

पुरानी कहानिओं के अनुसार होली के एक दिन पहले होलिका दहन की प्रथा है. ऐसा कहा जाता है कि राजा हिरण्यकश्यप अपने बेटे प्रहलाद को विष्णु की भक्ति से रोकना चाहते थे, और कई कोशिशों के बाद उन्होंनें अपने बेटे को जलाने का फैसला किया था. जब प्रहलाद होलिका की गोद में बैठ कर भी भगवान विष्णु का नाम ले रहे थे, तो विष्णु ने प्रहलाद को जलने से बचा लिया था और होलिका आग में दहन हो गई थी. इसी कारण होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और लोग इस दिन सफेद कपड़े पहनते है.
ठंडक का कराता है एहसास

होली का त्योहार वसंत ऋतु में मनाया जाता है, और वसंत ऋतु के आगमन से गर्मी की शुरूआत हो जाती है. ऐसे में कड़ी धूप में गहरे रंग के कपड़े पहनने से आपको गर्मी लग सकती है. सफेद कपड़े पहन कर आप रंगों का आनंद उठाने के साथ-साथ ठंडक का महसूस कर सकते है.
शांति का प्रतीक

होली का त्योहार और सफेद रंग दोनों शांति का प्रतीक होने के कारण इस दिन सभी सफेद रंग के कपड़े पहन कर रंगों से खेलते हैं.
सफेद कपड़ों पर उभरता है रंग

होली के दिन सफेद कपड़े पहनने का यह भी एक कारण है कि सफेद कपड़ों पर गुलाल का रंग उभर कर दिखाई देता है. कपड़ों पर लगे अलग-अलग रंग यह संकेत हैं कि आपने रंगों के साथ कितना आनंद उठाया.
सकारात्मकता फैलाता है

होली प्यार और भाईचारे का त्योहार है और सफेद रंग सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए सकारात्मकता फैलाने के लिए लोग होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनते है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




