ePaper

Clear Soup: कम मसाले, ज़्यादा स्वाद; घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी क्लियर सूप

Updated at : 22 May 2025 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
clear soup

image: freepik

Clear Soup: कम मसलों के साथ एक टेस्टी और हेलथी सूप बनाया जा सकता है।क्लियर सूप का उपाय बहुत आसान तरीका है बनाने का इसे घर में कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं और इसे आपके सेहत को भी काफी फायदा मिलेगा. इस लेख में आपको बताएंगे की आप कैसे क्लियर सूप बना सकते हैं।

विज्ञापन

Clear Soup: गर्मी का मौसम हो या ठंड का हर कोई चाहता है कि कुछ हल्के टेस्टी खाना खाया जाए. जिससे पेट भी भर जाए और मन भी लेकिन खाने के बाद ज्यादा देर न लगे उसे पचने में, पर ऐसा हो नहीं पता है. लोग कई बार सूप को ऑप्शन में लाते है लेकिन ज्यादा मसलों का इस्तेमाल होने से वो भी उन्हें पसंद नहीं आता है. लेकिन क्या अप जानते हैं कि सूप में भी कम मसलों के साथ एक टेस्टी और हेलथी सूप बनाया जा सकता है।क्लियर सूप का उपाय बहुत आसान तरीका है बनाने का इसे घर में कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं और इसे आपके सेहत को भी काफी फायदा मिलेगा. इस लेख में आपको बताएंगे की आप कैसे क्लियर सूप बना सकते हैं।

क्लियर सूप बनाने के लिए सामग्री

  • पत्तागोभी- 1 कप बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च- 1 कप बारीक कटी हुई
  • गाजर- 1 कप बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च- बारीक कटे हए 
  • लहसुन बारीक कटे हुए
  • हरा प्याज- बारीक कटे हुए 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार 
  • बीन्स- 1 कप बारीक कटे हुए 
  • काली मिर्च- 1 टेबलस्पून 
  • सोया सॉस- 1 टेबलस्पून 
  • तेल- 1 टेबलस्पून 
  • पानी जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Litchi Smoothie Recipe: गर्मी में चाहिए टेस्टी वेलकम ड्रिंक, घर पर बनाएं ये झटपट लीची स्मूदी

क्लियर सूप बनाने की विधि

सबसे पहले पैन को गर्म करके इसमें तेल डालकर उसमें अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च डालकर उसे पकाएंगे. उसके बाद सभी सब्जियों को पैन में डालकर उसे फ्राइ करेंगे. सब्जियां ज्यादा नरम न हो जाए इसलिए इसमें 3-4 कप पानी डालेंगे. उसके बाद उसे उबलने के लिए रख देंगे. उसके बाद इसमें नमक, काली मिर्च, सोया सॉस डालकर उसे अच्छे से मिलाएंगे. इसके बाद इस ढककर 7-10 मिनट तक पकने देंगे, फिर गई बंद करके इसमे हर प्याज डालकर इसे गरमा-गर्म सर्व कर देंगे.  

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola