Christmas Special Cheese Paneer Roll: क्रिसमस पर बनाएं स्नैक्स में कुछ खास, आसानी से तैयार करें चीज पनीर रोल

Christmas Special Cheese Paneer Roll (AI Image)
Christmas Special Cheese Paneer Roll: क्रिसमस के मौके पर आप भी टेस्टी डिश बनाने की सोच रहे हैं तो चीज पनीर रोल को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं चीज पनीर रोल को तैयार करने का तरीका.
Christmas Special Cheese Paneer Roll: त्योहार के मौके पर घरों में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुना बढ़ा देते हैं. क्रिसमस के त्योहार को हर साल दिसंबर के महीने में मनाया जाता है. इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर कुछ अलग और खास खाने का मजा ही कुछ और होता है. क्रिसमस के मौके पर आप भी कुछ खास डिश बनाने की सोच रहे हैं तो आप चीज पनीर रोल को बना सकते हैं.
चीज पनीर रोल को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा- 1 कप
- पनीर- 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- चीज- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- शिमला मिर्च- आधा कप (कटा हुआ)
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- टमाटर सॉस- 1 बड़ा चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच (बारीक कटी हुई)
- सोया सॉस- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
- नमक- स्वादानुसार
चीज पनीर रोल को कैसे तैयार करें?
- चीज पनीर रोल बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट को डाल दें. फिर आप शिमला मिर्च डालकर भूनें. अब आप पनीर के टुकड़े, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, टमाटर सॉस, सोया सॉस और काली मिर्च का पाउडर मिला दें. इसे आप कुछ देर तक पका लें. ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें.
- अब आप एक बर्तन में मैदा, थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल को अच्छे से मिला लें. थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें और थोड़ी देर ढककर रख दें. इसे आप बराबर हिस्से में बांट लें. एक हिस्से को लें और पराठे के जैसा गोल बेल लें. इसे आप तवे पर डाल दें और अच्छे से पका लें. तेल डालकर दोनों तरफ से सेंक लें. पराठे को प्लेट में निकाल लें. इसके बीच में आप एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ चीज और एक चम्मच पनीर के मिश्रण को डाल दें. इसे आप रोल कर लें और पेपर में लपेट दें. इस तरह से आप चीज पनीर रोल तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










