Christmas Rum Cake Recipe: क्रिसमस पर बनाएं रम केक, यहां देखें आसान रेसिपी
Christmas Rum Cake Recipe: क्रिसमस में रम केक (Rum Cake) सबसे खास होते हैं. रम केक क्रिसमस के लिए दुनिया भर में तैयार किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय केक में से एक है. यहां देखें क्रिसमस पर रम कप केक बनाने की विधि
Christmas Rum Cake Recipe: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है. रविवार 25 दिसंबर को ये पर्व दुनिया भर में मनाया जाएगा. क्रिसमस (Christmas 2021) पर अगर केक की बात न हो, तो त्योहार का मज़ा फीका है. ऐसे में रम केक (Rum Cake) सबसे खास होते हैं. रम केक क्रिसमस के लिए दुनिया भर में तैयार किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय केक में से एक है. यहां देखें क्रिसमस पर रम कप केक बनाने की विधि
-
चार चम्मच ब्लैक रम
-
एक चम्मच ब्राउन शुगर
-
आधा कप चीनी
-
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
-
एक चौथाई बटर मिल्क
-
एक चौथाई कप रातभर भिंगोए हुए बादाम
-
आधा कप बटर
-
एक कप केक मिक्स
-
2 अंडे
-
एक चुटकी नमक
-
डेढ़ चम्मच रम, बटर, शुगर, मैदा, बेकिंग पाउडर, अंडे, बटर मिल्क और नमक को एक बड़े कटोरे में अच्छी तरह मिला लें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण स्मूद हो जाना चाहिए.
-
इस मिश्रण में किशमिश को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिलाकर मफिन पैन में डाल दें.
-
इस पैन को प्री-हीटेड पैन में डाल दें. इसके बाद 175 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए रख दें. इस बीच ढाई चम्मच रम और ब्राउन शुगर को एक पैन में हल्की आंच पर गर्म कर लें.
-
इसे लगातार चलाते रहें ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए. अब आंच बंद करके इसे किनारे रख दें.
-
पैन को अवन से निकालें और सारे कप केक्स में एक-एक छेद कर दें. अब रम सिरप को इसमें डाल दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










