Christmas Cake 2022 Recipe: इस क्रिसमस बनाएं केक, देखें आसान रेसिपी, खाकर लोग करेंगे तारीफ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2022 9:18 AM
Christmas Cake 2022, Christmas Cake Banane Ki Vidhi, Recipe At Home, Without Egg, Without Oven: क्रिसमस में बना केक काफी स्वादिष्ट होता है. इसे आप भी अपने घरों में आसानी से बना सकते हैं. हम आपको आज क्रिसमस केक बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं
Christmas Cake 2022, Christmas Cake Banane Ki Vidhi, Recipe At Home, Without Egg, Without Oven: क्रिसमस का नाम सुनते ही हमारे जेहन में सबसे पहले क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज और क्रिसमसस केक आ जाता है. क्रिसमस में बना केक काफी स्वादिष्ट होता है. इसे आप भी अपने घरों में आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आपको बटर, मिल्कमेड, मैदा, मीठा सोडा, चीनी, पानी, काजू, किसमिस समेत अन्य सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. आइये जानते हैं कितनी मात्रा में इन सामग्रियों को लेना होगा…
अमूल बटर :85 ग्राम
मिठाई मेड (मिल्कमेड) :160 ग्राम
मैदा :130 ग्राम
बेकिंग पाउडर :आधा चम्मच
मीठा सोडा :एक चौथाई चम्मच
चीनी :200 ग्राम
पानी :600मिली लीटर
किसमिस :100 ग्राम
काजू :100 ग्राम
रेड टूटी फ्रूटी चेरी :100 ग्राम
ग्रीन टूटी फ्रूटी चेरी :100 ग्राम
क्रिसमस केक बनाने के लिए सबसे पहले कैरेमल सिरप तैयार करना होगा. इसके लिए आपको एक नॉन स्टिक कढ़ाई में लो फ्लेम में चीनी डालकर तब तक चलाते रहना होगा जब तक चीनी का कलर भूरा ना हो जाए और लिक्विड फॉर्म में आ जाए. अब चुल्हे से थोड़ी दूरी बनाकर आपको इस कढ़ाई में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाना होगा. एक बार पानी और चीनी मिक्स हो जाए उसके बाद इसमें किसमिस, काजू, रेड और ग्रीन चेरी के टूकड़े डालकर 5 मिनट तक उबलने छोड़ दें और गैस बंद कर दें. तैयार होने वाला मिक्सचर का स्वाद कैरेमल फ्लेवर का हो जाएगा.
केक बनाने के एक बॉल लिए एक बॉल में बटर और मिल्कमेड मिक्स कर 5 से 10 मिनट तक मिला दें. फिर इसमें बेकिंग पाउडर, मीठा, सोडा और मैदा मिक्स कर दें. अब इसमें कैरमेल सिरप का तैयार मिक्सचर डाल दें. अब केक का सांचां लें और इसे तेल से कोट करें और बटर पेपर से अंदर के किनारों को कवर कर दें. अब इसमें सारा मिक्सचर डाल दें और ओवन में 160 डिग्री पर 25 मिनट तक केक को बेक होने दें. आपका ड्राइ फ्रूट केक तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










