Chilli Paneer Maggi Recipe: जब भूख हो तेज और टाइम हो कम, तो ट्राय करें ये चिली पनीर मैगी रेसिपी 

Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Apr 2025 11:54 AM

विज्ञापन

chilli panner recipe(ai image)

Chilli Paneer Maggi Recipe: आज हम आपके लिए बहुत खास रेसिपी लेकर आए है. ये आपके घर आए मेहमानों के साथ-साथ बच्चे से लेकर बड़े तक को बहुत पसंद आएगी. चलिए जानते हैं टेस्टी चिली पनीर रेसिपी.

विज्ञापन

Chilli Paneer Maggi Recipe: जब कुछ अच्छा और टेस्टी खाने को दिल करे और टाइम भी नहीं हो. तो ये रेसिपी उन लोगों के लिए है जो कुछ नया और झटपट तैयार होने वाला खाना ढूंढ रहे हैं. इसके अलावा, ये आपके बच्चों को लंच देने का भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है. तो शाम में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिससे आपका मन भर जाए, तो आप घर पर चिली पनीर मैगी बना कर खा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी. 

चिली पनीर मैगी बनाने की सामग्री 

  • मैगी – 2 पैकेट
  • पनीर – 100 ग्राम (कटा हुआ)
  • प्याज, शिमला मिर्च – (बारीक कटी हुई )
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • लहसुन – 3 से 4 कलियां (कटी हुई)
  • टोमैटो, सोया, रेड चिली सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – 1 आवश्यकता अनुसार 
  • धनिया- 2 कलियां गार्निश किया हुआ 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

यह भी पढ़ें: Summer Special Drink: गर्मी में राहत का राजा है ये ड्रिंक, पीने के बाद आप भी कहेंगे चिलचिलाती धूप को बाय-बाय 

चिली पनीर मैगी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले पैन में तेल गरम करें. फिर उसमें लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का लाल होने तक भूनें.
  • फिर इसमें शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़े डालकर थोड़ा पकने दें.  
  • अब इसमें सोया, चिली और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • इसके बाद इसमें एक कप पानी डालें, फिर मैगी और मैगी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • मैगी को पानी सूखने तक अच्छे से पकाएं. 
  • अब तैयार है आपका गरमागरम चिल्ली पनीर मैगी, इसे आप प्लेट में निकालें और हरा धनिया से सजाकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola