Chilli Idli ki Recipe: अब सांभर नहीं, ऐसे परोसे इडली, बच्चे करेंगे दुबारा खाने की जिद्द

image: freepik
Chilli Idli ki Recipe: हम बात कर रहे है चाइनीज इडली की जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं की कैसे आप घर पर ही बच्चों के मन का चाइनीज खाना घर पर बना सकते हैं.
Chilli Idli ki Recipe: बच्चों को हमेशा बाहर का खाना पसंद आता है. लेकिन घरवालों का हमेशा कहना होता है कि बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह की परेशानी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भार मिलने वाला चाइनीज खाना आप कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर तैयार कर सकते हैं जो की टेटसी के साथ-साथ हेल्दी भी रहेगा. हम बात कर रहे है चाइनीज इडली की जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं की कैसे आप घर पर ही बच्चों के मन का चाइनीज खाना घर पर बना सकते हैं.
चाइनीज इडली बनाने की सामग्री
- 200 ग्राम सूजी
- 100 ग्राम दही
- 1 कप शिमला मिर्च बारीक कटे हुए
- 1 कप प्याज बारीक कटे हुए
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 टेबलस्पून विनेगर
- 1 टेबलस्पून सोया सॉस
- 1 टेबलस्पून टमाटर सॉस
- 1 टेबलस्पून चिली सॉस
- नमक स्वादानुसार
- 1 टिस्पून लाल मिर्च पाउडर
- बारीक कटी हुई धनिया
- 1 टिस्पून मीठा सोडा
कैसे करें तैयार
- पहला स्टेप: सबसे पहले इडली तैयार करना है, जिसके लिए सूजी दही और मीठे सोडे को अच्छे से मिलाकर कुछ देर फूलने के लिए छोड़ देंगे. तब तक इधर सारी सब्जियों को काट कर रख लेंगे. इसके बाद जीतने सारे सॉस उनको एक बॉउल में मिला लेंगे.
- दूसरा स्टेप: अब गैस पर इडली वाले बर्तन में पानी गर्म करेंगे फिर इडली के बैटर को इडली वाले बर्तन में डालकर उसे स्टीम होने के लिए 10 मिनट ढक कर छोड़ देंगे.
- तीसरा स्टेप: जब इडली तैयार हो जाए तो इसे हल्के हाथ से निकाल लेंगे. अब एक पैन मे तेल डालकर उसे गर्म होने देंगे. इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर इसे पकने देंगे. अब इसमे एक एक करके सभी सब्जियां, शिमला मिर्च , प्याज ये सब डाल देंगे.
- चौथा स्टेप: जब सब्जियां हल्की भून जाएगी तो फिर इसमें विनगर डालकर इसे कुछ देर चलाएंगे. इसके बाद इसमें सभी मिलाए हुए सॉस को डाल देंगे.
- पांचवा स्टेप: हल्की ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें इडली को काट कर इसमें मिलाएंगे. अब इसमें नमक डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर गरमा गर्म बच्चों को चाइनीज इडली सर्व करेंगे.
ये घर में बनी हुई चाइनीज इडली बच्चों के साथ -साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी. ये हेल्दी भी यही और टेस्टी भी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




