Children’s Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस पर बच्चों के लिए घर पर ट्राई करें ये मजेदार और टेस्टी ड्रिंक आइडियाज, पूरा गिलास कर देंगे खाली

Updated:
विज्ञापन
children day drinks recipe ideas

children day drinks recipe ideas ( AI Image)

Children’s Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस पर गिफ्ट देने के अलावा बच्चों को खुश करने के लिए आप घर पर ही स्पेशल ड्रिंक्स को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल ड्रिंक रेसिपी आइडियाज के बारे में, जिन्हें आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Children’s Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस के दिन आप बच्चों को खुश करने के लिए स्पेशल ड्रिंक्स को सर्व कर सकते हैं. आप घर पर ही ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं और इस दिन को खास बना सकते हैं. बाल दिवस के मौके पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का ये एक बेहतरीन तरीका हो सकता है. बच्चे स्कूल से जब घर वापस आएं तब आप उन्हें ये ड्रिंक सर्व करें. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ स्पेशल ड्रिंक रेसिपी आइडियाज. 

स्ट्रॉबेरी शेक 

strawberry shake
Strawberry shake ( ai image)

बाल दिवस के मौके पर आप स्ट्रॉबेरी शेक को तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप एक ब्लेंडर जार में स्ट्रॉबेरी, ठंडा दूध और स्वादानुसार चीनी को डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें. आपका स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है. 

फ्रेश संतरे का जूस 

orange juice
Orange juice ( ai image)

आप बच्चों के लिए संतरे का जूस भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप संतरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें से आप बीज को हटा दें. अब आप कटे हुए टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड करें. इसे आप छान लें. एक गिलास में डालें. ऊपर से आप पुदीना के पत्ते को डाल सकते हैं. आप चाहें तो चीनी भी डाल सकते हैं. 

ड्राई फ्रूट शेक 

dry fruit shake
Dry fruit shake ( ai image)

बाल दिवस पर बच्चों के लिए स्पेशल ड्रिंक में ड्राई फ्रूट शेक को बना सकते हैं. इसके लिए आप काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और खजूर को पानी में भिगो दें. सभी चीजों को ब्लेंडर जार में डालें. इसके बाद आप गाढ़ा दूध और इलायची पाउडर को डालें. अच्छे से ब्लेंड करें. आपका ड्राई फ्रूट शेक तैयार है. इसके ऊपर आप कटे हुए काजू और बादाम को डाल कर सर्व करें. 

लस्सी को करें तैयार 

lassi recipe
Lassi recipe ( ai image)

आप लस्सी को आसानी से बना सकते हैं. लस्सी बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को लें. अब आप इसे ब्लेंडर जार में डालें. इसमें आप चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें. इस तरह से आप लस्सी को तैयार करें. 

यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Lunch Box Ideas: बाल दिवस पर तैयार करें स्पेशल लंच बॉक्स, इन रेसिपी आइडियाज से बच्चों का टिफिन बनेगा खास

यह भी पढ़ें: Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola