क्रिसमस पर चिकन कीमा समोसा मेहमानों को परोस दिया तो भूल जाएंगे केक खाना, 45 मिनट में हो जाएगा फुल टू रेडी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Dec 2025 5:45 PM
चिकन कीमा समोसा, Pic Credit- Chatgpt
Chicken Keema Samosa: क्रिसमस में घर आए मेहमानों के लिए बनाएं चिकन कीमा समोसा, जो स्वाद में लाजवाब और दिखने में आकर्षक है. इसे आप केवल 45–60 मिनट में तैयार कर सकते हैं. जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी और मेहमानों के लिए इसे सर्व करने का तरीका.
Chicken Keema Samosa: क्रिसमस में घर पर मेहमानों का आना लाजमी होता है. उस वक्त उसके स्वागत में कुछ ऐसा स्नैक्स परोसा जाए जो यूनिक के साथ टेस्टी और झटपट बने तो मेहमानों की खुशी दोगुनी हो जाती है. ऐसे में चिकन कीमा समोसा एक बेहतरीन विकल्प है, जो पारंपरिक स्वाद के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी देता है. खास बात ये है कि इस डिश को बनाने में ज्यादा समय लगता है. यह 45 से 60 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.
क्यो खास है मेहमानों के लिए चिकन कीमा समोसा
चिकन कीमा समोसा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह दिखने में भी आकर्षक होता है. इसे आप चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक के साथ आसानी से सर्व कर सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
- चिकन कीमा- 250 ग्राम
- समोसा पट्टी / मैदा- आवश्यकतानुसार
- प्याज (बारीक कटा)- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी)- 1-2
- धनिया पत्ता- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- गरम मसाला- ½ चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
चिकन कीमा तैयार करने का तरीका
- सबसे पहले चिकन को बारीक पीस में काट लें.
- फिर कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक अच्छी तरह भूनें. इसके बाद अपने बारीक कटे चिकन को डालें और मध्यम आंच पर अच्छी तरह पकाएं.
- जब कीमा सूखने लगे, तो इसमें नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और गरम मसाला डालें. अंत में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
समोसा बनाने का तरीका
समोसा पट्टी लें और उसमें तैयार चिकन कीमा भरें. समोसे को अच्छी तरह बंद करें ताकि तलते समय वह खुले नहीं. अब कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर समोसों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. लीजिए आपका चिकन कीमा समोसा तैयार हो गया है, इसे आप गर्मा गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










