ePaper

Chhath Puja Skincare Tips: छठ पूजा के समय चेहरे को कैसे रखें ग्लोईंग, जानिए टिप्स

Updated at : 01 Nov 2024 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Skincare Tips

Skincare Tips

Chhath Puja Skincare Tips : छठ पूजा के दौरान अपने फेस की करें केयर ये बेहतरीन और आसान टिप्स के साथ, आईए जानते है उस लेख में कुछ स्किनकेयर टिप्स के बारे में.

विज्ञापन

Chhath Puja Skincare Tips : छठ पूजा एक विशेष अवसर है, जब महिलाएं अपने परिवार के लिए सूर्य देवता की आराधना करती हैं, इस दिन सभी का ध्यान आपके चेहरे की सुंदरता पर होता है, यदि आप भी अपने चेहरे को ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो यहां कुछ महत्वपूर्ण स्किनकेयर टिप्स दिए गए हैं:-

– स्किन क्लीनिंग

पूजा से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें, एक अच्छा फेशियल क्लीनजर या हल्का साबुन इस्तेमाल करें, इससे त्वचा पर जमा गंदगी और मेकअप हट जाएगा.

Also read : Chhath Puja Tips: छठ पूजा के समय भूलकर भी न पहनें ये 5 रंग के कपड़े, जानिए

– स्क्रबिंग

एक हफ्ते पहले से ही चेहरे को स्क्रब करें, इससे मृत त्वचा की कोशिकाएं हट जाएंगी और त्वचा में निखार आएगा, प्राकृतिक स्क्रब जैसे चीनी और नींबू का मिश्रण बहुत अच्छा होता है.

– मास्क का इस्तेमाल

चेहरे पर निखार लाने के लिए हफ्ते में एक बार फेस मास्क लगाएं, प्राकृतिक सामग्री जैसे दही, हल्दी, और शहद से बने मास्क से आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.

Also read : Chhath Puja Traditional Dress: लड़कियां पहन सकती है ये 5 डीजाईनर सूट, जानिए

– हाइड्रेशन

अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, खूब पानी पिएं और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, यह आपकी त्वचा को नर्म और चमकदार बनाएगा.

– चमकदार लुक के लिए फिनिशिंग टच

अंत में, एक अच्छे हाईलाइटर का उपयोग करें, यह आपके चेहरे को और अधिक निखार देगा और आपको ग्लोइंग लुक देगा.

Also read : Chhath Puja 2024: क्या अविवाहित लड़की छठ पूजा का व्रत कर सकती है?, जानिए

Also read : Chhath Puja Tips: छठ पूजा के समय महिलाओं को कैसे रेडी होना चाहिए, जानिए

Also see : Sugarcane Juice Side Effects: किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए? डाइटिशियन से जानिए

इन टिप्स का पालन करके आप अपने चेहरे को न केवल पूजा के दिन, बल्कि हर दिन खूबसूरत और ग्लोइंग बना सकती हैं, सही स्किनकेयर रूटीन के साथ, आप हर अवसर पर चमकती रहेंगी.

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola