Live Updates

Chandra Grahan 2023 Date, Time in India LIVE: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा

Updated:
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 Date, Time in India LIVE Updates: आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है. साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन आज लगेगा. हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या नहीं, किन बातों का ध्यान रखें. ये जरूरी हैं. ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. जानें चंद्र ग्रहण के पहले और समाप्त होने के बाद क्या करें.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023 LIVE : चंद्रमा के मंत्र का जाप 

Chandra Grahan 2023 Date, Time in India LIVE: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण दिखे या न दिखे लेकिन इसके कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि यदि चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए. इससे अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं.

Chandra Grahan 2023 LIVE : चंद्रग्रहण का  प्रभाव

चंद्रग्रहण का नकारात्मक प्रभाव खासकर उन जगहों पर ज्यादा पड़ेगा, जहां ग्रहण दिखाई देगा. यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र पर लगने जा रहा है. जिसके कारण मेष राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण अशुभ प्रभाव भी दे सकता है.

Chandra Grahan 2023 LIVE :चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले

शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार 28 अक्टूबर की रात 1 बजकर 44 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी दोपहर 4 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक चंद्र ग्रहण खत्म होने तक यानी 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

Chandra Grahan 2023 Date, Time in India LIVE: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें कब और कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2023 LIVE : गंगा जल का छिड़काव करें.

ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें. साथ ही घर के पूजा स्थल के पास और उसके अंदर गंगा जल का छिड़काव अवश्य करें. इससे नकारात्मकता दूर होता है और घर शुद्ध हो जाता है.

Chandra Grahan 2023 LIVE: चंद्र ग्रहण समाप्त होने पर करें ये काम

ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए.

खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए, ताकि इन पर ग्रहण का बुरा असर न पड़े.

ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका असर व्‍यक्ति के मन पर भी पड़ता है. लिहाजा इस दौरान कोई बड़ा निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है.

ग्रहण काल में किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से बचना चाहिए.

जरूरी न हो तो ग्रहण के दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए.

ग्रहण काल का समय भगवान की आराधना में व्यतीत करना चाहिए.

ग्रहण के बाद स्‍नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें.

ग्रहण के बाद दान जरूर करें ऐसा करने से ग्रहण की अशुभता कम होती है.

Chandra Grahan 2023 LIVE:दो तरह के होते हैं चन्द्रग्रहण

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं- खग्रास और खण्डग्रास. जब ग्रहण पूर्णरूपेण दृश्यमान होता है तो उसे “खग्रास” एवं जब ग्रहण कुछ मात्रा में दृश्यमान होता है तब उसे “खण्डग्रास” कहा जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola