Chandra Grahan 2023 Date, Time in India: इसी माह लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें सूतक काल का समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Oct 2023 6:45 AM
Chandra Grahan 2023 Date, Time in India: साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा.इस तरह से अक्तूबर का महीन त्योहारों और ग्रहण के नजरिए से बहुत ही खास है.हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा.
Chandra Grahan 2023 Date, Time in India, Lunar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है.यह ग्रहण दशहरे के बाद 28 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन लगेगा. साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा.इस तरह से अक्तूबर का महीन त्योहारों और ग्रहण के नजरिए से बहुत ही खास है.हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा.
चंद्र ग्रहण लगने का समय (Time of Chandra Grahan 2023)
साल 2023 में ग्रहण लगने का समय रात में 1: 06 मिनट से लेकर रात 2:22 मिनट तक लगेगा.
चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी.
साल 2023 में आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा.
चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय (Chandra Grahan Sutak Kaal)
साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 3:15 मिनट से शरु हो जाएगा
वहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा.
इस तरह से मानें तो ग्रहण दोनों ही दिन यानि 28 और 29 अक्टूबर को लगेगा. इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है. साल 2023 में यह दूसरा और आखिरी चन्द्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण है.
जानें कहां कहां दिखेगे चंद्रग्रहण
28 अक्टूबर को लगने वाला खंडाग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा. इसके अलावा यह ग्रहण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर , अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में भी दिखेगा. यह सूर्य ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा.
दो तरह के होते हैं चन्द्रग्रहण
सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं- खग्रास और खण्डग्रास. जब ग्रहण पूर्णरूपेण दृश्यमान होता है तो उसे “खग्रास” एवं जब ग्रहण कुछ मात्रा में दृश्यमान होता है तब उसे “खण्डग्रास” कहा जाता है.
चंद्र ग्रहण के समय करें इन मंत्रों का जाप
चंद्र ग्रहण दिखे या न दिखे लेकिन इसके कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ता है. मान्यता है कि यदि चंद्र ग्रहण वाले दिन चंद्रमा के मंत्र ‘ॐ सों सोमाय नमः’ अथवा भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए. इससे अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं.
चंद्र ग्रहण में न करें ये काम
-
चंद्र ग्रहण के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए.
-
ग्रहण के कारण रखा हुआ भोजन विष के समान हो जाता है, जिसे यदि आप ग्रहण करते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य दिक्कतें हो सकती हैं.
-
जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें ग्रहण के दौरान भूलकर भी घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्योंकि ग्रहण का पेट में जन्म ले रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.
-
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए.
-
चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद रखें. पूजा-पाठ की चीजों को स्पर्श न करें.
पवित्र जल से स्नान करें
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को पवित्र जल से स्नान कर लेना चाहिए. कहते हैं इससे गर्भस्थ शिशु और मां दोनों पर ग्रहण का दोष खत्म हो जाता है.
चंद्र ग्रहण समाप्त होने पर करें ये काम
चंद्र ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणों का इंसानों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में, ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए. यदि संभव को तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल भी मिला कर स्नान करें.
ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें. साथ ही घर के पूजा स्थल के पास और उसके अंदर गंगा जल का छिड़काव अवश्य करें. इससे नकारात्मकता दूर होता है और घर शुद्ध हो जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए गाय को रोटी खिलाएं.
ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ दान अवश्य करें.
TimeandDate.com के अनुसार भारत में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण
TimeandDate.com के अनुसार चंद्र ग्रहण के कम से कम कुछ हिस्से दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देंगे. TimeandDate.com के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.
ग्रहण के दौरान इन चीजों को खाने में होती है पाबंदी
वैसे ते ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने के लिए मनाही रहती है, पर इस दौरान मांसाहारी खाना खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए. यह भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान शराब, खमीर और हाई प्रोटीन खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे पचाने में अधिक वक्त लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










