ePaper

Chanakya Niti: ताकतवर शत्रु को हराने में मदद करेंगे ये तीन तरीके

Updated at : 07 Nov 2024 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप अपने दुश्मन को हराना चाहते हैं, तो आपको किन बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं और उनकी नीतियों से अपने जीवन का मार्गदर्शन भी प्राप्त करते हैं. आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और नीतिज्ञों में से एक माना जाता है, उनकी नीतियों को आज भी कई लोग सम्मान के साथ देखते हैं, ऐसा इसलिए है क्योंकि आचार्य चाणक्य की नीतियों को पढ़कर मनुष्य को उनके मन में चल रहे ऐसे प्रश्नों का उत्तर मिल जाता है, जिसका उत्तर खोजने में शायद उसकी पूरी जिन्दगी भी कम पड़ सकती है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप अपने दुश्मन को हराना चाहते हैं, तो आपको किन बातों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए.

दुश्मन को अच्छी तरह समझें

आचार्य चाणक्य का यह मानना है कि अगर आप अपने किसी भी दुश्मन को हराना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत आवश्यक है कि सबसे पहले आप अपने दुश्मन को अच्छी तरह समझ लें, उससे संबंधित सभी जरूरी जानकारी जैसे उसकी ताकत और कमजोरी क्या है, जैसी बातों को अच्छी तरह जान लें, ये जानकारियां दुश्मन को हराने में आपकी बहुत ज्यादा मदद करेंगी.

Also read: Chanakya Niti: ऐसे लोग समझे जाते हैं धरती पर बोझ

Also read: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये चीजें देती हैं कंगाली का संकेत

खुद को मजबूत बनाएं

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप शत्रु को हराना चाहते हैं तो उसके लिए आपको बहुत ज्यादा मजबूत होने की आवश्यकता है, तभी आप अपने दुश्मन को पराजित करने में सफल हो पाएंगे, इसके लिए सबसे पहले अपने दुश्मन की ताकत और कमजोरियों को अच्छी तरह समझें और उसके अनुसार खुद को तैयार करें.

धैर्य रखें

आचार्य चाणक्य का यह मानना है कि अगर आप अपने शत्रु को पराजित करना चाहते हैं तो अपनी तैयारी के साथ-साथ धैर्य का गुण भी रखें, क्योंकि केवल धैर्य के गुण को अपना कर ही शत्रु पर विजय प्राप्त की जा सकती है और कई बार धैर्य की कमी के कारण लोगों के बने हुए काम भी बिगड़ जाते हैं.

Also read: Chanakya Niti: इन तरीकों से पता लगाएं कोई व्यक्ति आपके लिए सही है या नहीं

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola