ePaper

Chanakya Niti: इन तरीकों से पता लगाएं कोई व्यक्ति आपके लिए सही है या नहीं

Updated at : 18 Oct 2024 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है आचार्य चाणक्य के अनुसार कौन-सी ऐसी बातें हैं, जिसके आधार पर व्यक्ति किसी भी इंसान का आसानी से परीक्षण कर सकता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों में एक माना जाता है और लोग उनकी नीतियों से अपने जीवन की प्रेरणा भी लेते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी कई बातें लिखी है, जिससे लोगों को यह ज्ञान मिलता है कि उन्हें अपने जीवन में कैसा आचरण करना चाहिए और किन चीजों और संगतियों से दूर रहना चाहिए. चाणक्य नीति के पहले ही कुछ पन्नों में चाणक्य ने इस बात का वर्णन किया है कि जो इंसान इस नीति के सार को समझ जाएगा, उसे किसी और ज्ञान की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया जा रहा है आचार्य चाणक्य के अनुसार कौन-सी ऐसी बातें हैं, जिसके आधार पर व्यक्ति किसी भी इंसान का आसानी से परीक्षण कर सकता है.

त्याग की भावना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति में त्याग की भावना है और वह आपके लिए अपने सबसे पसंदीदा चीजों का त्याग करने के लिए तैयार है, तो यह चीजें इस बात का संकेत देती हैं कि वह आपके लिए बड़े से बड़ा बलिदान भी दे सकता है और उसके साथ रिश्ता रखना आपके लिए हमेशा अच्छा ही रहेगा.

Also read: Chanakya Niti: धरती पर नरक के समान जीवन व्यतीत करते हैं ऐसे लोग

Also read: Chanakya Niti: ऐसे गुण रखने वाले लोगों को होती है स्वर्ग की प्राप्ति

व्यवहार पर दें ध्यान

कई लोग ऐसे होते हैं, जो शब्दों के साथ अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन उनका व्यवहार उनके बारे में बहुत कुछ बताने की शक्ति रखता है, इसलिए आपको हमेशा व्यक्ति के व्यवहार पर विशेष नजर रखनी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति का व्यवहार व्यक्तित्व की उन सारी चीजों को उजागर कर देता है, जो व्यक्ति के शब्द नहीं बोल पाते हैं.

व्यक्ति के गुण और अवगुण

अगर आपको किसी व्यक्ति के व्यक्तिव के बारे में जानना है तो आपको उससे जुड़े गुण और अवगुणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये चीजें व्यक्ति के बारे में बहुत सारी ऐसी चीजें बताने की शक्ति रखती है, जो व्यक्ति के बातों से स्पष्ट नहीं हो पाती है. 

Also read: Chanakya Niti: मां लक्ष्मी को पसंद नहीं आती है ये बातें, पैसों की कमी का बनती हैं कारण                       

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola