ePaper

Chanakya Niti: मां जैसी होती हैं ये स्त्रियां, हमेशा करना चाहिए सम्मान, जीवन में होंगे सफल

Updated at : 09 Dec 2024 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI Generated Image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी मां के अलावा भी कुछ ऐसी स्त्रियां हैं, जिनका मां के समान ही सम्मान करना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों के बारें हर कोई जानता होगा. उनकी नीतियां स्त्री, पुरुष सभी के लिए उपयोगी साबित होती हैं. जो भी इंसान उनकी नीतियों को अपने जीवन में उतार लेता है, उसे सफल इंसान बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है. कहा जाता है कि हर इंसान को अपनी मां का हमेशा सम्मान करना चाहिए. उनका कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए. लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपनी मां के अलावा भी कुछ ऐसी स्त्रियां हैं, जिनका मां के समान ही सम्मान करना चाहिए. जो भी व्यक्ति ऐसा करता है वह जीवन में जरूर सफल होता है.

Also Read: Chanakya Niti: पत्नी से कभी भी न शेयर करें ये बातें, भविष्य में झेलनी पड़ सकती हैं दिक्कतें

Also Read: Chanakya Niti: इन स्त्रियों के पास भी न भटके पुरुष, नहीं तो बर्बाद कर देंगी पूरा जीवन

गुरू की पत्नी होती है मां के समान

आचार्य चाणक्य के मुताबिक गुरू की पत्नी भी मां के समान होती है. इनका भी सम्मान अपनी मां के जैसे ही करना चाहिए.

बड़े भाई की पत्नी मां के समान

आपने सुना होगा कि बड़े भाई की पत्नी को मां जैसी होती है. आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि बड़े भाई की पत्नी को हमेशा मां का ही दर्जा देना चाहिए. उनका भी सम्मान मां के समान ही करना चाहिए.

मित्र की पत्नी भी मां जैसी

आचार्य चाणक्य ने यहां तक कहा है कि आपके मित्र की पत्नी मां के ही समान होती है. ऐसे में उनका भी मां के जैसे ही सम्मान देना चाहिए. मित्र की पत्नी का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए.

शासक की पत्नी भी मां समान

आचार्य चाणक्य के मुताबिक देश का शासक या राजा की पत्नी भी मां के ही समान होती है. ऐसे में उनका भी मान-सम्मान अपनी मां के जैसी ही करना चाहिए.

पत्नी की मां का सम्मान

शादी के बाद पत्नी की मां भी अपनी मां की समान होती है. कभी भी पत्नी की मां का अपमान नहीं करना चाहिए. उन्हें भी हमेशा अपनी मां का दर्जा देना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: बदल जाएगी बुरी से बुरी किस्मत, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola