Chaiti Chhath Puja 2023 Gur Wali Kheer Recipe: चैती छठ पूजा के दूसरे दिन ऐसे बनाएं गुड़ वाली खीर का प्रसाद
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Mar 2023 3:52 PM
Chaiti Chhath Puja 2023 Gur Wali Kheer Recipe: छठ पर्व के दौरान बनाए जाने वाले प्रसाद का भी विशेष महत्व होता है. इस पर्व के दौरान ठेकुआ और रसिया को खास तौर पर बनाया जाता है. हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप आसानी से रसिया प्रसाद को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं रसिया बनाने की आसान विधि.
Chaiti Chhath Puja 2023 Gur Wali Kheer Recipe: चैती छठ पूजा की शुरूआत हो चुकी है. ये महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है, एक चैत्र के महीने में और एक कार्तिक के महीने में. छठ पूजा भक्त बड़े ही श्रद्धा के साथ पूरे विधि-विधान से मनाते हैं. कल इस त्योहार का दूसरा दिन खरना पूजा की जाएगी.
छठ पर्व के दौरान बनाए जाने वाले प्रसाद का भी विशेष महत्व होता है. इस पर्व के दौरान ठेकुआ और रसिया को खास तौर पर बनाया जाता है. रसिया चावल और गुड़ से बनने वाली खीर होती है जिसका भोग लगाया जाता है. छठ पूजा में निर्जला व्रत रखकर छठी मैया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.
आप अगर पहली बार छठ पूजा का व्रत रख रहे हैं और अब तक प्रसाद के लिए रसिया को नहीं बनाया है तो हम आपको रसिया बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं. हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप आसानी से रसिया प्रसाद को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं रसिया बनाने की आसान विधि.
खीर की सामाग्री
चावल- 500 ग्राम
गुड़- 150 ग्राम
दूध- 2 लीटर
सबसे पहले दूध को गर्म कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा (लगभग 1 गिलास) पानी मिला लें. अब इसमें चावल को धूलकर डाल दें, फिर चावल दूध को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद दोनों को धीमी आंच पर पका लें, बीच-बीच में कलछी चलाते रहे. चावल जब अच्छे से पक जाए तो उस गैस या मिट्टी के चूल्हे से उतार दें. ठंडा होने के बाद इसमें गुड़ को अच्छे से तोड़कर मिला दें. अब खीर में एक बार चम्मच या कलछी से अच्छे से मिला लें. अब आपकी खीर तैयार है. इसे भोग लगाने के बाद सबके प्रसाद के रूप में बांट दें.
छठ पर्व में छठी मैया (Chhathi Maiya) की पूजा-आराधना की जाती है. संतान प्राप्ती और संतान के उज्जवल भविष्य के लिए छठी माता का आशीर्वाद लिया जाता है. इस दौरान महिलाएं बेहद कठिन व्रत रखती हैं, साथ ही पूजा के लिए तैयारियां भी करती हैं. छठ पूजा में कई सारी चीजों की जरूरत पड़ती है. आज छठ के लिए नहाए-खाए करने के बाद कल (26 मार्च 2023) को खरना होगा. इसी दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं. इसके अगले दिन 27 मार्च को महिलाएं सूर्य का अर्ध्य देंगी. 24 मार्च दिसंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ पर्व पूरा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










