Gautam Buddha Quotes: बुद्ध पूर्णिमा कल, यहां से देखें भगवान बुद्ध के ये अनमोल वचन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 May 2023 10:54 AM

विज्ञापन

Gautam Buddha Quotes

Buddha Purnima 2023 Wishes Quotes and Status, Gautam Buddha Quotes, Anmol Vichar, Suvichar: बुद्ध पूर्णिमा कल यानी 5 मई को मनाई जाएगी. भगवान बुद्ध के उपदेश,संदेश और विचार मनुष्यों को नैतिक मूल्‍यों और संतोष पर आधारित होते है. आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार...

विज्ञापन

Buddha Purnima 2023 Wishes Quotes and Status, Gautam Buddha Quotes, Anmol Vichar, Suvichar: इस साल बुद्ध पूर्णिमा कल यानी 5 मई को मनाई जाएगी. इस दिन बुद्ध धर्म में मनाने वाले भगवान बुद्ध की पूजा-पाठ बड़े ही धूम-धाम के साथ करते हैं. भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, भाईचारे और करुणा का शाश्वत संदेश समग्र विश्व को दिया था.उनके उपदेश,संदेश और विचार मनुष्यों को नैतिक मूल्‍यों और संतोष पर आधारित जीवन जीने की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के कौन से विचार हैं जो मनुष्य को सफल बनाते हैं…

Gautam Buddha Quotes: व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को

व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता है.

इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है.

प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है.

Gautam Buddha Quotes: भविष्य के बारे में सपने देखकर

भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो.

भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में रहो.

खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है.

Gautam Buddha Quotes:  जिस तरह से एक जलता हुआ दिया

जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है,

ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है.

बुद्ध के अनुसार, खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं. कभी कम नहीं होती हैं.

Gautam Buddha Quotes:  जीवन में तीन चीजें कभी भी छुपाक

जीवन में तीन चीजें कभी भी छुपाकर नहीं रखा जा सकता है. वो है- सूर्य, चंद्रमा और सत्य

Gautam Buddha Quotes:  किसी विवाद में हम जैसे ही

किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं,

और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं

Gautam Buddha Quotes: आपके पास जो कुछ भी है  

आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए,

और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये.

घृणा घृणा से नहीं प्रेम से ख़त्म होती है, यह शाश्वत सत्य है

Gautam Buddha Quotes:  स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है.

बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है

Gautam Buddha Quotes: खुशी अपने पास बहुत अधिक

खुशी अपने पास बहुत अधिक होने के बारे में नहीं है, ख़ुशी बहुत अधिक देने के बारे में है.

जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता

Gautam Buddha Quotes: जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य

जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है.

Gautam Buddha Quotes: बुराई से बुराई कभी खत्म

बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती. घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola