ePaper

Bridal Hacks: शादी से पहले दुल्हनें जरूर रखें इन चीजों को अपने साथ, वरना हो कसती है मुसीबत

Updated at : 08 Jun 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
dulhan

image: freepik

Bridal Hacks: शादी से कुछ दिन पहले अपने साथ जरूर रखें ये चीज ताकि आपको ससुराल में जाकर आपको किसी भी चीज की कोई दिक्कत न हो. इन बातों का खास ख्याल रखें.

विज्ञापन

Bridal Hacks: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में जरूरी की दुल्हन बनने से पहले आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. जिसके लिए आपको शादी से पहले ध्यान रखना होता है. कई बार ऐसा होता है कि दुल्हन अपने शादी वाले दिन छोटे-छोटे चीजों को लेकर बहुत परेशान हो जाती हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस तरह से दुल्हन अपने बड़े दिन में खुद को परेशान होने से बचा सकती हैं

शादी से पहले जरूर करें आउट फिट चेक

कई बार शादी से कुछ दिन पहले लड़कियों को कुछ चीजों को लेकर टेंशन होती है और इसमें उनके वजन  में उतार चढ़ाव होते रहता है. ऐसे में जरूरी है कि अगर आप शादी से कुछ दिन पहले एक बार अपने लहंगे और बाकी सारी चीजों की फिटिंग को जरूर चेक करें ताकि फिटिंग को लेकर कुछ भी दिक्कत न हो. 

एक्स्ट्रा गहने जरूर रखें

शादी वाले दिन दुल्हन को अपने साथ एक्स्ट्रा गहने जरूर रखने चाहिए ताकि अगर पार्लर में जाकर पहले वाले गहने पहनने का मन करे तो उसे बदला जा सकें. ऐसे में दुल्हन के साथ उसके परिवार में भी किसी को कोई दिक्कत नहीं होगा. 

पिन और क्लिप जरूर रखें साथ

दुल्हन के लहंगे से लेकर चुन्नी तक सब कुछ बहुत भारी होता है. इसके साथ हर जगह पर दुल्हन के साथ पिन और क्लिप को हमेशा साथ रखना चाहिए, ताकि अगर दुल्हन का दुपट्टा निकाल जाए तो पिन से उसे ठीक किया जाए. अगर माँगटीका और कोई और गहना निकाल जाए तो क्लिप से उसे थी किया जाए ताकि दुलहन परेशान न हो. 

सारे सामान को लेकर जाए

शादी के बाद नए घर में खुद को अजस्ट करने में बहुत ज्यादा टाइम लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने जरूरत के हिसाब से सभी चीजों को घर से लेकर ससुराल जाए. ताकि आपको कोई दिक्कत न हो. 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola