ePaper

बसंत पंचमी पर बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखेंगी खूबसूरत, यहां से चुनें अपने आउटफिट्स

Updated at : 31 Jan 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखेंगी खूबसूरत, यहां से चुनें अपने आउटफिट्स

आलिया की ओम्ब्रे-टोन्ड बंधनी साड़ी से लेकर सोनम कपूर के खूबसूरत पीले अनारकली सूट तक, देखें बॉलीवुड से प्रेरित ये शानदार पीले आउटफिट जो बसंत पंचमी के आउटफिट के लिए है बिल्कुल परफेक्ट.

विज्ञापन
undefined

बसंत पंचमी 2024: बसंत पंचमी, जिसे वसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू त्योहार है जो माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है. यह वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु के अंत का प्रतीक है. देवी सरस्वती को समर्पित यह त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन, लोग आमतौर पर पीले कपड़े पहनते हैं क्योंकि यह वसंत के आगमन और फसलों के पकने का प्रतीक है.

undefined

यदि आप अभी भी अपनी बसंत पंचमी की आउटफिट को लेकर कंफ्युज हैं तो हमारे पास आप के लिए कुछ बेहतरीन आउट्फिट आइडियाज हैं. इन स्टाइलिश सेलिब्रिटीज आउटफिट्स से प्रेरणा लें और अपना खुद का पारंपरिक लुक बनाएं.

undefined

पीला मखमली कुर्ता

एक पीला मखमली कुर्ता एक आदर्श बसंत पंचमी आउटफिट हो सकता है क्योंकि यह आपको गर्म और स्टाइलिश दोनों रखेगा. कीर्ति सुरेश का शानदार मखमली कुर्ता सेट एक खास आउटफिट है. कीर्ति ने पूरी आस्तीन और बॉर्डर पर प्लीट्स पैटर्न वाले पीले मखमली कुर्ते के साथ पीली पैंट पहनी थी.

undefined

कीर्ति की सलवार पोशाक में एक विस्तृत चांदी का दर्पण और ज़री की कढ़ाई थी. इस आउटफिट के साथ स्लीक ब्रेडेड हेयरस्टाइल और न्यूनतम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा करें.

undefined

पीला अनारकली सूट

सोनम कपूर अपने फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अपनी खूबसूरत अदाओं के साथ साथ ये एक्ट्रेस हमेशा एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहतरीन पीले आउटफिट में फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी.

Also Read: Basant Panchami: साल 2024 में बसंत पंचमी कब है? जानें शुभ मुहूर्त- पूजा विधि और इस दिन का महत्व
undefined

सोनम कपूर ने पीले रंग का एक खूबसूरत अनारकली सूट पहना था जिसमें गोल्डन रंग के रेशम से कारीगरी की गई थी. बसंत पंचमी के अवसर पर पहनने के लिए ऐसी आउटफिट बेहद ही खूबसूरत है, इसे आप बड़े झुमकों के साथ स्टाइल कर के एक लाजवाब लुक बना सकते हैं.

undefined

थ्री-पीस इंडो वेस्टर्न ड्रेस

अगर आप पारंपरिक साड़ियों और कुर्तों से बोर हो गए हैं तो अब एक्सपेरिमेंट करने का समय है. मृणाल ठाकुर का पीला इंडो वेस्टर्न ड्रेस काफी खुबसूरत है. हॉल्टर नेक वाला पीला क्रॉप टॉप ब्लाउज़ चुनें और इसे चमकीले पीले शरारा पैंट के साथ पहनें. अपने लुक को पीले श्रग से कवर करें.

undefined

अपने इंडो वेस्टर्न लुक को और खास एहसास देने के लिए अपने बालों का एक जूड़ा बनाएं और बालों की कुछ लटों को खुला छोड़ दें. न्यूड लिपस्टिक, और ब्लश्ड गालों के साथ अपने लुक को पूरा करें.

undefined

मिरर वर्क लहंगा

यदि आप इस बसंत पंचमी सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो भूमि पेडनेकर का मिरर वर्क वाला चमकीला पीला लहंगा आपके लिए बेस्ट आउटफिट है. भूमि ने सिल्वर मिरर वर्क वाली चमकीली पीली लंबी फ्लोई स्कर्ट और प्लंजिंग नेकलाइन वाला स्लीवलेस पीला टॉप पहना था. उनके आउटफिट को पीले रेशमी दुपट्टे ने और भी फेस्टिव बना दिया था. यदि आप ध्यान का केंद्र बनना चाहते हैं और युनिक दिखना चाहते हैं तो यह बसंत पंचमी आउटफिट आप के लिए बेस्ट है.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Vastu Tips: गलत दिशा में लगाएंगे शमी तो हो जायेगा सर्वनाश, जानिए कौन-सी है सही दिशा?
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola