Bizarre News: ब्राजील के जेल में किताबें पढ़ने से कम हो जाती है सजा, जानें इसके पीछे का अनोखा कारण
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Apr 2024 5:34 PM
Bizarre News
Bizarre News: ब्राजील के कैदी अगर जेल में किताबें पढ़ते हैं तो एक विशेष कार्यक्रम के तहत उनकी सजा कम कर दी जाती है.
Bizarre News: अगर किसी को अदालत से जेल की सजा सुनाई जाती है, तो वो चाहता है कि किस तरह से जेल से बाहर निकला जाए. ब्राजिल देश में जेल की सजा कम करने का एक अनोखा तरीका है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर जेल की सजा के दौरान जो भी कैदी किताबें पढ़ते हैं, उनकी कारावास की अवधि कम हो जाती है.ब्राजील में कैदियों की जेल की सजा कम करने का एक अनोखा तरीका है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो कैदी जेल में अपने समय के दौरान किताबें पढ़ते हैं, उनकी कारावास की अवधि कम हो जाती है.
जेलों में कैदियों के लिए मौत या उम्रकैद की सजा नहीं
असल में ब्राजील में एक विशेष कार्यक्रम बुक्स बिहाइंड बार्स का नाम दिया गया है. इस कार्यक्रम की थीम है कि किताबें पढ़िए, सज़ा कम कराइए और फिर मुस्कुराते हुए बाहर जाइए. इस कार्यक्रम का साक्षरता बढ़ाना भी एक मोटिव है. आरको बता जें बोलीविया की जेलों में कैदियों के लिए मौत या उम्रकैद की सजा नहीं होती है. इसी कार्यकर्म के अंतर्गत जो भी कैदी जेल के अंदर ज्यादा किताबें पढ़ते हैं, उन्हें सजा पूरी करने से पहले रिहा कर दिया जाता है. देखा गया है कि यहां की जेलों में बंद कैदी ज्यादा बहुत पढ़े-लिखे नहीं हैं.
ब्राजील के जेलों में रहती है हमेशा भीड़भाड
आपको बता दें ब्राजील लैटिन अमेरिका में सबसे अधिक आपराधिक देशों में से एक है. ब्राजील की जेलों को हमेशा भीड़भाड़ और नशीली दवाओं की समस्याओं जैसी कई समस्याओं के साथ-साथ दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक लोगों को रखने के स्थान के रूप में माना जाता है.
Also Read: शादी का कार्ड देख बेहोश हुए लोग
फिनलैंड में भी कैदियों के लिए इसी तरह की व्यवस्था
कानून यह भी सुनिश्चित करता है कि कैदी जेल में बहुत ज्यादा किताब नहीं पढ़ सकते क्योंकि एक कैदी को एक वर्ष में अधिकतम 12 किताबें दी जाती हैं. ब्राजील के अलावा फिनलैंड में भी कैदियों के लिए इसी तरह की व्यवस्था की गई है, जहां वे जेल में ही अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। हालाँकि, ब्राजील के विपरीत, यह फ़िनिश कैदियों के जेल समय को प्रभावित नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










