ePaper

Bhagavad Gita Quotes: गीता जयंती पर पढ़ें जीवन को सही दिशा देने वाले श्रीकृष्ण के 11 अमूल्य उपदेश

Updated at : 01 Dec 2025 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagavad Gita Quotes in Hindi

Bhagavad Gita Quotes in Hindi

गीता जयंती के अवसर पर जानें श्रीमद्भगवद् गीता के प्रेरणादायक उद्धरण, जो जीवन में आंतरिक शांति, सफलता और सकारात्मक सोच की राह दिखाते हैं.

विज्ञापन

Bhagavad Gita Quotes: गीता में जीवन का सार छिपा हुआ है, हर श्लोक में गहरा हमें मार्गदर्शन मिलता है. जीवन की सारी समस्याओं का हल हमें भगवदगीता में मिलता है. जीवन की चुनौतियों के बीच गीता हमें सिखाती है कि सच्चा सुख और सफलता बाहरी परिस्थितियों पर नहीं, बल्कि हमारी आंतरिक स्थिरता, आत्म-जागरूकता और सकारात्मकता पर निर्भर करती है. गीता जयंती 2025 के अवसर पर जानें कुछ महत्वपूर्ण जीवन-पाठ, जो हर व्यक्ति को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.

Bhagavad Gita Quotes in Hindi: जीवन प्रबंधन का सर्वोत्तम मार्गदर्शन है गीता

Bhagavad Gita Quotes in Hindi
Best bhagavad gita quotes in hindi for students
  1. धर्म और कर्तव्य के संदेश के साथ श्रीकृष्ण बताते हैं कि जीवन में निर्णय परिस्थितियों और सत्य के आधार पर होने चाहिए, न कि लोगों की राय से प्रभावित होकर.
  2. कठिन समय में ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए, क्योंकि हर चुनौती किसी सीख और सुरक्षा का प्रतीक होती है.
  3. गीता यह भी प्रेरणा देती है कि अपने लक्ष्य को केवल उन लोगों के साथ साझा करें जो आपकी प्रगति में सहायक हों.
  4. एकांत को आत्म-विकास का साधन समझें और मन में चल रही नकारात्मक-धनात्मक विचारों की जंग में हमेशा सकारात्मकता को पोषित करें.

भगवद् गीता के 11 प्रेरणादायक उद्धरण

  1. तुम्हारा अधिकार सिर्फ़ कर्म करने में है, परिणाम पर नहीं.
  2. स्थिर मन और धैर्य के साथ कर्म करो, यही योग है.
  3. आत्मज्ञान से बढ़कर कोई पवित्र चीज़ नहीं.
  4. जो अपने मन पर नियंत्रण कर लेता है वही सच्ची शांति पा सकता है.
  5. अज्ञान का अंधेरा केवल ज्ञान के प्रकाश से मिटता है.
  6. खुद को ऊपर उठाना तुम्हारी ही ज़िम्मेदारी है.
  7. डरो मत, साहस और विश्वास के साथ आगे बढ़ो.
  8. मनुष्य का मन ही उसका सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु है.
  9. जो होता है, अच्छे के लिए होता है – इसे स्वीकार करना सीखो.
  10. व्यक्ति की महानता उसके संस्कारों से होती है, पद से नहीं.
  11. सफलता कर्म में छिपी है, फल की चिंता में नहीं.

गीता उपदेश हमें जीवन की हर परिस्थिति में स्थिर रहने की कला सिखाती है. यदि व्यक्ति अपने मन, कर्म और विश्वास को नियंत्रित कर ले, तो कोई भी कठिनाई उसे रोक नहीं सकती.

Also Read: Gita Updesh for Students: एग्जाम स्ट्रेस से लेकर लाइफ बैलेंस तक, गीता के ये 20 उपदेश करेंगे आपकी मदद

Also Read: Bhagavad Gita Quotes: श्रीकृष्ण से सीखें लाइफ मैनेजमेंट के 20 शाश्वत सूत्र – जीवन के हर मोड पर आएंगे काम

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola