Best Blouse Colors For Yellow Saree: पीली साड़ी में परफेक्ट लुक पाने के लिए पहनें ये कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज कलर्स, हर नजरें आप पर टिक जाएंगी

Updated at : 22 Jan 2026 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
Best Blouse Colors For Yellow Saree

Best Blouse Colors For Yellow Saree

Best Blouse Colors For Yellow Saree: पीली साड़ी में सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहती हैं? अगर सही ब्लाउज चुनने में कन्फ्यूजन रहता है, तो यह स्टाइल गाइड आपके लिए है. ट्रेडिशनल एलिगेंस और स्मार्ट कॉन्ट्रास्ट के साथ आपका लुक बनेगा परफेक्ट और ग्रेसफुल.

विज्ञापन

Best Blouse Colors For Yellow Saree: पीली साड़ी पहनना हर किसी के लिए खास होता है क्योंकि यह रंग अपने आप में चमक और खूबसूरती लिए होता है. लेकिन सिर्फ साड़ी पहन लेना काफी नहीं होता, सही ब्लाउज का रंग चुनना भी जरूरी है ताकि पूरा लुक और भी आकर्षक दिखे. पीली साड़ी में कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज पहनना इसे और भी स्टाइलिश बनाता है और आपका लुक सबकी नजरों में अलग और खास दिखता है. अगर आप भी अपनी पीली साड़ी में परफेक्ट लुक पाना चाहते हैं, तो ये ब्लाउज कलर आइडियाज आपके लिए मददगार होंगे और हर नजरें आप पर टिक जाएंगी.

पर्पल ब्लाउज | Purple Blouse for Yellow Saree

Purple Blouse for Yellow Saree
Purple blouse for yellow saree

पीली साड़ी के साथ पर्पल ब्लाउज बहुत सुंदर लगता है. यह रंग साड़ी के पीले रंग से बिल्कुल अलग है और अट्रैक्टिव दिखता है. पर्पल ब्लाउज पहनकर आप स्टाइल और ग्रेस दोनों एक साथ पा सकती हैं. यह रंग खासकर शादी और पार्टी जैसे अवसरों के लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन है.

गुलाबी ब्लाउज | Pink Blouse for Yellow Saree

Pink Blouse for Yellow Saree
Pink blouse for yellow saree

गुलाबी ब्लाउज पहनने से आपका लुक प्यारा और फ्रेश दिखता है. पीली साड़ी में हल्का गुलाबी या गहरा गुलाबी चुनें, दोनों ही अच्छा लगेगा. यह रंग खासकर दिन त्योहार और पूजा में पहनने के लिए बहुत सुंदर है.

हरा ब्लाउज | Green Blouse for Yellow Saree

Green Blouse for Yellow Saree
Green blouse for yellow saree

हरा ब्लाउज साड़ी के लुक को नेचुरल और फ्रेश भरा बनाता है. पीले रंग के साथ हरा रंग बहुत अच्छा कॉन्ट्रास्ट देता है और लुक को खबसूरत बनाता है. इसे आप दिन की पूजा या हल्के समारोह में पहन सकती हैं.

लाल ब्लाउज | Red Blouse for Yellow Saree

Red Blouse for Yellow Saree
Red blouse for yellow saree

लाल ब्लाउज पहनना हमेशा से क्लासिक और आकर्षक माना गया है. खासकर पीली साड़ी के साथ यह लुक को और भी शानदार बनाता है. यह रंग खासकर शादी और बड़े कार्यक्रमों के लिए परफेक्ट है. लाल ब्लाउज पहनकर आप ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों अंदाज पा सकती हैं.

ब्राउन या गोल्डन ब्लाउज | Brown or Golden Blouse for Yellow Saree

Brown or Golden Blouse for Yellow Saree
Brown or golden blouse for yellow saree

पीली साड़ी के साथ ब्राउन या गोल्डन शेड का ब्लाउज साड़ी में एलीगेंस और स्टाइल जोड़ता है. यह रंग साड़ी के पीले रंग के साथ बहुत अच्छा मेल करता है. इसे आप त्योहार, पूजा या पार्टी सभी जगह पहन सकती हैं. गोल्डन ब्लाउज पहनकर आपका लुक कुछ अलग और खास नजर आता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola